newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएंगे कूलर तो माहौल रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, परेशानियां फाकेंगी धूल

Vastu Tips: कूलर को वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार रखने से उस घर की किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर इन नियमों के विपरीत कूलर रखा जाता है तो कई तरह के नुकसान भी देखने को मिलते हैं। इसलिए कोशिश करें कि कूलर को वास्तु के हिसाब से ही रखें

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही ए.सी, कूलर चलने लगते हैं। जिन घरों में कूलर का प्रयोग किया जाता है वहां पहले से ही कूलर सेट करना पड़ता है। उसकी साफ-सफाई की जाती है, घास आदि बदली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कूलर को रखने की दिशा भी होती है? जी हां, वास्तु में कूलर को सही स्थान पर रखने की दिशा बताई गई है। कहा जाता है, कि कूलर को वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार रखने से उस घर की किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर इन नियमों के विपरीत कूलर रखा जाता है तो कई तरह के नुकसान भी देखने को मिलते हैं। इसलिए कोशिश करें कि कूलर को वास्तु के हिसाब से ही रखें, इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी। इसके अलावा, वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि कूलर से चार ग्रह बुध, राहु, शनि और चंद्रमा जुड़े होते हैं। इसलिए इसकी दिशा का सही होना बहुत जरूरी है। तो क्या हैं ये नियम आइये जानते हैं…

1.वास्तु में उत्तर पूर्व यानी कि ईशान कोण कूलर रखने की सबसे अच्छी दिशा मानी गई है। इस दिशा में कूलर रखने से घर में सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा, कूलर को रखने के लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा भी अच्छी मानी जाती है।

2.घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कूलर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में  वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। लेकिन किसी कारणवश कूलर को इस दिशा में रखना ही पड़े, तो उसे पहले हल्के गुलाबी रंग से पेंट कर दें।

3.वास्तु में कूलर के रंग का भी बहुत महत्व होता है। हल्के नीले रंग का, सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर भी काफी उपयोगी होता है। लेकिन गहरे नीले, लाल और ग्रे रंग के कूलर से किनारा कर लें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

4.कूलर लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि कूलर टूटा-फूटा न हो। इसकी मोटर और पंखा अच्छे तरीके से काम कर रहे हों।

5.कूलर को हमेशा खुली जगह पर रखना चाहिए। उसे कभी भी कमरे के अंदर नहीं रखना चाहिए।

6.कूलर को घर के दरवाजे या विंडो पर फिक्स करना सबसे बेहतर होता है।

7.कूलर उस स्थान पर रखें जहां धूप न आती हो, वरना कूलर गर्म हवा देगा।

8.कूलर की घास समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।