newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vat Savitri Vrat 2022: चाहती हैं पति की लंबी उम्र तो भूलकर भी सुहागिन महिलाएं न करें ये काम, वरना जीवनसाथी का हो सकता है बुरा अंजाम

Vat Savitri Vrat 2022: प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, पति के घर से बाहर जाने के बाद सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी ये 5 काम नहीं करने चाहिए। तो आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें पति के घर से बाहर जाने के बाद करना अशुभ माना जाता है।

नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो अपने पति की लंबी आयु के लिए दुआ न मांगती होगी। भारत में तो पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला उपवास तक रखती हैं। वट सावित्री का व्रत उन्हीं उपवासों में से एक है। ये व्रत 14 जून, मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इन सबके बावजूद कई बार अनजाने में वो कुछ ऐसे काम कर देती हैं जो उनके पति की आयु को तो घटाती ही है, उनके रिश्तों में भी खटास आने लगती है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, पति के घर से बाहर जाने के बाद सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी ये 5 काम नहीं करने चाहिए। तो आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं, जिन्हें पति के घर से बाहर जाने के बाद करना अशुभ माना जाता है।

1.पति के घर से बाहर जाने के बाद सुहागिन महिलाओं को तुरंत बाल नहीं धोने चाहिए और न ही बालों को कंघी करने के लिए खोलना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपसी संबंध कमजोर होते हैं। इसके अलावा, धन हानि का भी सामना कर पड़ सकता है।

2.जब पति किसी काम से घर से बाहर निकल जाए तो सुहागिन महिलाओं को शरीर और बालों की तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पति की उम्र घटती है।

3.पति के घर से निकलने के तुरंत बाद बाल्टी से पानी नहीं उड़ेलना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है क्योंकि घर में किसी अनहोनी के होने पर ऐसा किया जाता है। इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए कि घर का कोई भी सदस्‍य बाहर जाए तो उसके सामने खाली बर्तन नहीं रहना चाहिए। इससे काम में बाधा उत्पन्न होती है।

4.महिलाओं को कभी भी गीले बालों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। इसे काफी अशुभ माना जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि गीले बालों में सिंदूर के बह जाने का डर बना रहता है, जिसे अच्छा नहीं माना जाता है

5.पति के घर से बाहर जाने के तुरंत बाद सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां और बिंदी नहीं उतारनी चाहिए। इसे बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है। हालांकि, कुछ समय बीत जाने के बाद ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है। वो श्रंगार से जुड़ी कोई भी वस्तु या आभूषण बदल सकती हैं।