newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rules For Wearing Rudraksha: रुद्राक्ष पहनते हैं तो जरूर करें इन नियमों का पालन, वरना झेलना होगा नुकसान

Rules For Wearing Rudraksha: ऐसे में इन लोगों को रुद्राक्ष का फायदा तो नहीं मिलता लेकिन इससे उन्हें नुकसान जरूर उठाने पड़ जाते है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप रुद्राक्ष पहनते हैं तो आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और आप रुद्राक्ष असली है या नकली कैसे पता कर सकते हैं।

नई दिल्ली। रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ को रुद्राक्ष काफी पसंद होता है। इसे शिव का ही अंश माना जाता है। यही कारण है कि जो लोग इसे धारण करते हैं भगवान भोले भंडारी उसपर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। हिंदू धर्म में इसकी महत्ता काफी होती है ऐसे में ज्यादातर हिंदुओं के गले में आपको ये देखने को मिल जाएगा। हर कोई इसे अपने हिसाब से धारण करता है। जैसे कुछ लोग इसे गले में धारण करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि इसका इस्तेमाल जाप करने के लिए करते हैं तो कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कि इसे अपने हाथ में धारण करते हैं। जो लोग इसे शरीर में धारण करते हैं वो हमेशा संकटों से बचे रहते हैं। वैसे तो रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर 21 मुखी तक पाए जाते हैं। जिनका अपना एक अलग महत्व होता है लेकिन कई बार लोग इसे धारण तो कर लेते हैं लेकिन इसके नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे में इन लोगों को रुद्राक्ष का फायदा तो नहीं मिलता लेकिन इससे उन्हें नुकसान जरूर उठाने पड़ जाते है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप रुद्राक्ष पहनते हैं तो आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और आप रुद्राक्ष असली है या नकली कैसे पता कर सकते हैं।

rudraksha...,.

रुद्राक्ष पहनने वाले लोग इन बातों का रखें ख्याल

शराब, मांस-मछली का न करें सेवन- जो लोग रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं उन लोगों को कभी भी शराब, मांस-मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे रुद्राक्ष अपवित्र हो जाता है और इसका नकारात्मक असर हमारे जीवन पर पड़ने लगता है। जो लोग रुद्राक्ष धारण करके इन चीजों का सेवन करते हैं वो हमेशा बीमार रहते हैं।

सोते समय नहीं पहने रुद्राक्ष- सोते समय भी आपको रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। सोने  से पहले आपको इसे उतारकर अपने तकिए के नीचे रख लेना चाहिए। तकिए के नीचे रुद्राक्ष रखने का एक और फायदा जो आपको मिलता है वो ये है कि आपको बुरे सपने नहीं आते और जिन लोगों की नींद बार-बार टूटती है वो समस्या भी दूर हो जाती है।

rudraksha...,.

इन जगहों पर न पहने रुद्राक्ष- जब कभी भी आप किसी शव यात्रा या बच्चे के जन्म के बाद वाली जगह पर जा रहे होते हैं तो आपको रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है और इससे रुद्राक्ष अपवित्र हो जाता है।

बिना स्नान किए न पहने रुद्राक्ष- कभी भी आपको रुद्राक्ष को बिना नहाए नहीं पहनना चाहिए। इसे हमेशा नहाने के बाद गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ही धारण करना चाहिए। जब कभी भी आप इसे धारण कर रहे हों तो आपको रुद्राक्ष मंत्र और रुद्राक्ष का मूल मंत्र का 9 या 11 बार जाप जरूर करना चाहिए। इसके बाद रुद्राक्ष में गंगाजल छिड़के और इसे धारण कर लें।

rudraksha...,.

इस तरह से पहचाने असली और नकली रुद्राक्ष

  1. अगर आप असली रुद्राक्ष की पहचान करना चाहते हैं तो आपको इसे पानी में डालना चाहिए। अगर ये अपना रंग छोड़ दे तो ये नकली है। अगर इसका रंग जस का तस बना रहता है तो असली है।
  2. असली रुद्राक्ष की पहचान आप इस तरह से भी कर सकते हैं कि रुद्राक्ष अगर पानी में डालने पर डूब जाए तो वो असली है। कभी भी नकली रुद्राक्ष पानी में नहीं डूबता वो पानी में तैरने लगता है।
  3. अगर रुद्राक्ष को सरसों के तेल में डालते हैं और इसका रंग एकदम गहरा हो जाए तो समझ लीजिए कि ये रुद्राक्ष असली है।