newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ashadha Masik Shivratri: हर कष्टों से पानी है मुक्ति?, तो जरूर करें मासिक शिवरात्रि पर ये उपाय

Ashadha Masik Shivratri: आज 16 जून है और मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। आज के दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपकी हर परेशानी दूर होती है। चलिए अब आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपको शिवरात्रि के दिन जरूर करने चाहिए…

नई दिल्ली। शिवरात्रि की महिमा तो हर शिवभक्त जानता है। जो शिवजी के भक्त हैं वो ये जानते हैं कि अगर सच्चे मन से कोई भोलेनाथ को माने, उन पर विश्वास जताए तो वो भी अपने भक्त के विश्वास को टूटने नहीं देते। अपने भक्त की हर परेशानी, हर दुविधा को दूर करने के लिए भोलेनाथ पीछे नहीं रहते। शिवजी की कृपा तो वैसे हर कोई पा सकता है लेकिन अगर आप किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपको भोलेनाथ की पूजा जरूर करनी चाहिए। आज 16 जून है और मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। आज के दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपकी हर परेशानी दूर होती है। चलिए अब आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपको शिवरात्रि के दिन जरूर करने चाहिए…

Mahashivratri 2023..

मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय

  • अगर आपके घर-परिवार का कोई सदस्य बीमार रहता है और वो पहले की तरह स्वस्थ होना चाहता है तो उस व्यक्ति को मिश्री या चीनी से बने शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर उस व्यक्ति के सभी दुखों और रोग को खत्म कर देते हैं।

  • परिवार की सुख-समृद्धि को बनाए रखना चाहते हैं तो दही और शहद मिलाकर भोलेनाथ को भोग लगाएं। भोलेनाथ की पूजा कर परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करें।
  • अगर मानसिक रूप से किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो एक मुट्ठी चावल लेकर उसे किसी शिव मंदिर में चढ़ा दें। इससे भोलेनाथ आपकी हर समस्या को दूर करेंगे।

Masik Shivratri

  • पैसों से जुड़ी किसी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप पानी में गंगा जल मिलाकर उसमें 1 चुटकी भर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ा दें। इस उपाय से आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी और आपका घर पैसों से भरा रहेगा।
  • कर्ज से जूझ रहे हैं या फिर आपको कोई पैसा लौटा नहीं रहा है तो शिव मंदिर में जाकर सवा किलो चावल चढ़ाएं। भोलेनाथ को मिश्री को भी भोग लगाएं इससे आपको फायदा होगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है।  NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।