newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बृहस्पति का गोचर इन 3 राशि वालों के लिए लाएगा खुशियां, होगा बड़ा फायदा!

Akshaya Tritiya 2023: 12 साल बाद गुरुदेव बृहस्पति मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं तो इसका सभी राशियों के लोगों पर असर जरूर पड़ेगा। बृहस्पति का मेष राशि में गोचर करना ही अक्षय तृतीया कहलाता है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे अक्षय तृतीया पर बृहस्पति के हो रहे गोचर के दौरान कौन सी हैं वो 3 राशियां जिनको फायदा होगा…

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का त्योहार हिंदू धर्म में खास मायने रखता है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। 22 अप्रैल को शनिवार का दिन है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई है जब बृहस्पति का गोचर होता है तो सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। अब जब 12 साल बाद गुरुदेव बृहस्पति मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं तो इसका सभी राशियों के लोगों पर असर जरूर पड़ेगा। बृहस्पति का मेष राशि में गोचर करना ही अक्षय तृतीया कहलाता है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे अक्षय तृतीया पर बृहस्पति के हो रहे गोचर के दौरान कौन सी हैं वो 3 राशियां जिनको फायदा होगा…

Akshaya Tritiya 2023

इन 3 राशियों को होगा अक्षय तृतीया पर फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर फायदा होगा। बृहस्पति का गोचर इन लोगों के सौभाग्य लाएगा। ये लोग अपने व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से बदल पाएंगे। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होती हुई नजर आ रही है। परिवार और रिश्ते बेहतर होंगे। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें। फालतू की की चीजों में पैसा जितना हो सके कम खर्च करें।

Akshaya Tritiya 2023

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी बृहस्पति का ये गोचर फायदेमंद रहेगा। जो लोग ऑफिस का का करते हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो सिंह राशि के छात्र हैं उनके लिए भी अक्षय तृतीया फायदेमंद रहने वाली है क्योंकि बृहस्पति के गोचर से आपकी पढ़ाई में आपको फायदा होगा।

maa laxmi...

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी 22 अप्रैल 2023 को होने जा रहा गोचर फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक राशि के जो जातक कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं उन्हें राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी में कोई आपका फैसला आना बाकी है तो इसमें आपको फायदा होगा। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को भी फायदा होगा। मकान और जमीन में निवेश करने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं।