newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartik Month: इस दिन से शुरू हो रहा है कार्तिक मास, बिल्कुल के भी ना करें ये काम, नहीं तो…!

Kartik Month: कार्तिक महीने में कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है, जिसमें गंगा नदी में स्नान करना सहित भगवान विष्णु की पूजा करना शामिल है। तुलना में जल का उपयोग सभी प्रकार के कष्टों का निवारण बन सकता है।

नई दिल्ली। कल यानी की 29 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत होने जा रही है। यह महीना सनातन धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। यह विष्णु भगवान का सबसे प्रिय है। इस महीने में श्री हरि चार माह की निंद्रा के बाद जागते हैं। सनातन धर्म के मुताबिक, आश्विन पूर्णिमा के समाप्त होते ही कार्तिक महीने की शुरुआत होती है। प्राय: कार्तिक के महीने में ही मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, पूजा-पाठ इत्यादि किए जाते हैं। इस महीने को विष्णु पूजन के साथ धन की देवी लक्ष्मी और तुलसी पूजन के महत्व के रूप में रेखांकित किया गया है। इस महीने में स्नान दान और उपवास करने से बहुत पुण्य होता है। इस महीने दीवाली, करवा चौथ सहित अन्य बड़े त्योहार होते हैं।

आश्विन पूर्णिमा के समाप्त होते ही कार्तिक माह की शुरुआत होती है। इस वर्ष 29 अक्टूबर यानी की कल से कार्तिक महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने में जातक जो भी व्रत रखते हैं, उस पर भगवान विष्णु की बड़ी कृपा होती है। कार्तिक के महीने में कार्तिक के महीने में ही भगवान विष्णु मत्स्य अवतार लेकर जल रहे हैं, इसलिए अगर आप कोई भी व्रत रखेंगे तो भगवान की असीम कृपा आप पर बरसेगी।

इन सब्जियों का ना करें सेवन

कार्तिक महीने में तामसिक भोजन अवैध माना जाता है। इसी तरह से कई तरह की सब्जियों का खाना भी इस माह वर्जित है। इस माह मीट-मांस का सेवन बिल्कुल ना करें। सब्जियों में आप कद्दू, बैंगन, साग, प्याज और लहसुन बिलकुल न खाएं। इस महीने इन सब्जियों का सेवन अवैध माना जाता है।

इस महीने जरूर करें ये काम

वहीं, कार्तिक महीने में कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है, जिसमें गंगा नदी में स्नान करना सहित भगवान विष्णु की पूजा करना शामिल है। तुलना में जल का उपयोग सभी प्रकार के कष्टों का निवारण बन सकता है। इसके अलावा अल-सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से सभी प्रकार का रोगों से छुटकारा मिल सकता है।