newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Broom: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिशा में रखें झाड़ू, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Broom: जिस घर में झाड़ू का आदर किया जाए और सही तरीके से झाड़ू लगाई जाए तो उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को कभी पैसों से जुड़ी तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे घर में दरिद्रता बढ़ने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कौन से हैं झाड़ू के खास नियम जिनका आपको पालन जरूर करना चाहिए…

नई दिल्ली। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली के दौरान लक्ष्मी पूजा में झाड़ू की भी पूजा की जाती है। कहते हैं जिस घर में झाड़ू का आदर किया जाए और सही तरीके से झाड़ू लगाई जाए तो उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को कभी पैसों से जुड़ी तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे घर में दरिद्रता बढ़ने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कौन से हैं झाड़ू के खास नियम जिनका आपको पालन जरूर करना चाहिए…

maa laxmi.

  • इस बात का खास ख्याल रखें कि जब भी कोई व्यक्ति घर से बाहर निकल रहा हो तो उसके निकलने के तुरंत बाद झाड़ू ना लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति जिस काम के लिए निकला होता है उस काम में उसे सफलता नहीं मिलती है।
  • अगर आप अपनी पुरानी झाड़ू बदलना चाह रहे हो और नई झाड़ू लाना चाह रहे हो तो नई झाड़ू हमेशा शनिवार के दिन लाएं। शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

maa laxmi...

  • ऑफिस हो या घर सूर्यास्त यानी सूरज ढलने के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए कहते हैं। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी भी घर छोड़कर चली जाती है और सुख-समृद्धि कम होने लगती है, इसलिए सूर्यास्त के बाद झाड़ू ना लगाएं।
  • झाड़ू को रखने के लिए भी खास नियम है। कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू हमेशा लेटा कर रखनी चाहिए।
  • कई लोग झाड़ू को डंडे की तरह इस्तेमाल करते हैं। एक-दूसरे को इससे मारने-पीटने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। झाड़ू को केवल सफाई के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

maa laxmi..

  • अगर आपकी झाड़ू टूट जाती है तो आपको उसे तुरंत फैंक देना चाहिए क्योंकि टूटी झाड़ू घर पर रखने से वास्तु दोष लगता है। ऐसे में जब आपका झाड़ू खराब हो जाए तो उसे फेंक कर नया झाडू ले आएं।
  • झाड़ू को रखने की सबसे उत्तम दिशा दक्षिण होती है। दक्षिण दिशा में झाड़ू रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
  • इस बात का ख्याल रखें कि झाड़ू ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर किसी का पैर या किसी बाहर वाले की नजर न जाए। झाड़ू को कभी गंदे पानी से भी नहीं धोना चाहिए।