newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Devshayani Ekadashi 2023: राशि के अनुसार जानें, देवशयनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना होगा आपके लिए शुभ

Devshayani Ekadashi 2023: कहते हैं देवशयनी एकादशी के दिन अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो ये काफी शुभ होता है। तो अगर आप इस भी देवशयनी एकादशी पर दान करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि आपके लिए किन चीजों का दान करना शुभ होगा।

नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी तिथि (Ekadashi 2023) को खास माना जाता है। ये दिन श्री हरि विष्णु जी को समर्पित होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2023) पड़ती है। इस दिन विष्णु जी के साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। विष्णु भक्त इस दिन अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए एकादशी का व्रत भी करते हैं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि देवशयनी एकादशी के दिन से ही विष्णु जी क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। कहते हैं देवशयनी एकादशी के दिन अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो ये काफी शुभ होता है। तो अगर आप इस भी देवशयनी एकादशी पर दान करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि आपके लिए किन चीजों का दान करना शुभ होगा।

अपनी राशि के अनुसार करें चीजों का दान

मेष राशि

अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो आपको देवशयनी एकादशी के दिन अन्न का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के इस दिन कपड़ों का दान करने पर फायदा होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आम, तरबूज, खरबूजे जैसे फलों का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को लोग दूसरों को पानी पिलाएं। आप राहगीरों के लिए पानी की सेवा कर सकते हैं। इसके अलावा आप गरीब-जरूरतमंद लोगों को कूलर का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक हैं वो लोग चावल और मूंग की दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा। इससे आपको विष्णु जी की कृपा भी मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक विष्णु जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन फलों का दान करें साथ ही राहगीरों को पानी भी पिला सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक हैं वो आम और तरबूज जैसे मौसमी फलों का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आप गरीबों-जरूरतमंदों को कलश पात्र और छाते का दान कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अगर संभव हो तो केसर मिला दूध गरीबों को पीने के लिए दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं वो विष्णु जी की कृपा पाने के लिए गेहूं, चावल, गुड़ का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए पीले रंग के वस्त्र के अलावा देवशयनी एकादशी के दिन केला और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।