newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

2022 Varshik Rashifal: अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल

2022 Varshik Rashifal: नए साल की शुरूआत के साथ ही बीते साल की अच्छी-बुरी हर चीजें खत्म हो जाएंगी। आने वाले साल के लिए हर कोई यही उम्मीद करता है कि उसका आने वाला समय अच्छा हो जो उसके जीवन में खुशियां और उन्नति लाए। उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नई दिल्ली। दो दिन बाद नए साल की शुरूआत हो जाएगी। नए साल की शुरूआत के साथ ही बीते साल की अच्छी-बुरी हर चीजें खत्म हो जाएंगी। आने वाले साल के लिए हर कोई यही उम्मीद करता है कि उसका आने वाला समय अच्छा हो जो उसके जीवन में खुशियां और उन्नति लाए। उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन आपका आना वाला वक्त कैसा रहेगा ये आपके नक्षत्र और ग्रहों की दशा तय करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, आने वाला साल 2022 सभी सभी 12 राशियों (Rashifal 2022)के जीवन में बेहद खास और जरूरी बदलान लेकर आएगा। जिससे उनके जीवन के हर क्षेत्र चाहे फिर वो कार्यक्षेत्र हो या फिर आर्थिक सभी पर अपना असर डालेगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे सभी 12 राशियों के आने वाला साल कैसा रहेगा।

astrology

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आने वाला साल मिला-जुला रहने वाला है। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर होगा ऐसे में मंगल के प्रभाव से आपको आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल फल मिल सकता है। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता भी आएगी। 13 अप्रैल को गुरु का गोचर भी मेष में होगा जो कि छात्रों के लिए शुभ रहेगा। छात्रों को इससे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। हालांकि इस राशि के जातकों को प्रेम यानी प्यार के मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 2022 की शुरुआत से लेकर मार्च तक शनि और बुध की युति होने से आपको सेहत से जुड़ी थोड़ी-बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मई से अगस्त के बीच मीन राशि में मंगल देव का गोचर होने से आपकों पाचन से जुड़ी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी नया साल मेष राशि वालों की तरह ही रहेगा। साल के पहले महीने 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपकी करियर में आपको सफतलता मिलेगी। करियर के लिए नया साल बेहतर रहने वाला है। शनि का आपकी राशि के नवम भाव में उपस्थित होने से आपके इनकम के स्रोत बनाने में सहायता मिलेगी। नए साल में अप्रैल महीने में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आखिरी महीने जैसे अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपकी संतान के लिए अधिक फायदेमंद रहने के संकेत हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला साल काफी चुनौतियों भरा रहेगा। हालांकि मिथुन राशि वालों को कई अच्छे मौके भी मिलेंगे जिसे आपको सही इस्तेमाल में लाना होगा। शुरुआती तीन महीने यानी मार्च तक शनि देव आपकी राशि में अपने ही अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। दूसरे महीने के मध्य यानी 17 फरवरी से अप्रैल तक सेहत से जुड़ी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल महीने के बीच से राहु का गोचर एकादश भाव में होने से आपको जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल कई समस्याओं से भरा रहेगा। इस साल आपकी राशि के सप्तम भाव में शनि रहने से उथल-पुथल की स्थिती रहेगी। 16 जनवरी को मंगल ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होगा। इसके बाद अप्रैल में कई अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर और फेरबदल भी होगा जिससे आपको जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस साल अप्रैल आखिर से मध्य जुलाई तक कुंभ राशि में शनि का गोचर होने से आपके आर्थिक जीवन में असर पड़ेगा। हालांकि अप्रैल से अगस्त तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला साल मिला-जुला रहेगा। नए साल के पहले महीने में आपकी राशि के पंचम भाव में गुरु की उपस्थित होने से आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। जनवरी के आखिरी से मार्च तक मंगल देव का गोचर आपकी संतान की सेहत के लिए बेहतर रहेगा। 26 जनवरी को मंगल देव आपकी राशि से छठे भाव में उपस्थित होंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सबसे अधिक सकारात्मक देखने को मिलेगा। फरवरी और अप्रैल महीने में इस राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अप्रैल का महीने में आपके साथ कुछ अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।

astro

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा रहने वाला है। जनवरी महीने में मंगल का धनु राशि में होने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के जुड़ी कुछ समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद अप्रैल, जून और सितंबर के महीने में समय आपके लिए थोड़ा खराब रह सकता है। नए साल में कन्या राशि के जातकों को आय के नए स्रोतों से अच्छा लाभ मिल सकता है। अक्टूबर से मध्य नवंबर तक इस राशि के प्रेम संबंधों में सकारात्मकता भी आएगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नया साल शुरुआत में शारीरिक, मानसिक और करियर से जुड़े अच्छे वातावरण को लाएगा हालांकि बिजनेस और परिवार की बात करें तो परिस्थितियां कुछ कष्टदायक रह सकती है। मध्य जनवरी में आपको आर्थिक जीवन में शुभ फल मिलने की उम्मीद है। इस राशि के छात्रों की बात करें तो अप्रैल महीने में छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में इच्छानुसार नतीजे मिलेंगे। मई से नवंबर के बीच आपको किसी विदेशी जमीन, नौकरी या शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जो जातक जो अभी तक सिंगल हैं उनके अक्टूबर से नवंबर के बीच शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 मिला-जुला रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक आपको कई फालतू के खर्चों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल महीने के आखिर के दौरान आपके करियर, आर्थिक जीवन के साथ ही पारिवारिक जीवन में मिला-जुला नतीजा मिलेगा। मध्य अप्रैल के दौरान आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपको आर्थिक तंगी से थोड़ा निजात मिलेगा। इस साल मई से सितंबर के बीच आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

astro

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए नया साल आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए ये साल अच्छा रहने वाला है। फरवरी से जून महीने तक आप अपनी मेहनत के अनुसार नतीजे हासिल करेंगे। आपको इस साल की शुरूआत में मानसिक चिंता और तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मंगल का आपके सप्तम भाव को दृष्टि करने से पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद भी पैदा हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नया साल उतार-चढ़ावों से भरा साबित होगाा। इस साल की शुरुआत में समय आपके करियर, आर्थिक और शिक्षा के लिए खासा अनुकूल रहेगा। हालांकि अप्रैल माहीने में आपको विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस साल पैसा जमा करने में आप असफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अप्रैल महीने में सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत है साथ ही रोजाना योग और व्यायाम करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल अनुकूल रहेगा। आर्थिक तौर पर इस साल आपको अपार सफलता मिल सकती है। जनवरी महीने में मंगल का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। हालांकि, 12 अप्रैल के बीच आपको इस बात का ध्यान देने की जरूरत है कि आप जल्द बाजी में किसी तरह के कोई फैसले न लें। आपको अपने उपर किसी भी चीज को हावी न होने देने की ज़रूरत होगी। करियर और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जनवरी महीने में आपको नौकरी और बिजनेस दोनों में ही भारी सफलता मिलने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए नया साल बेहतर रहेगा। आपको इस साल हर बार से अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे जिससे आपकी स्थिती पहले के मुकाबले अच्छी होगी। अगस्त और अक्टूबर के बीच आपके जीवन में कई आर्थिक उतार-चढ़ाव आएंगे। करियर के लिहाज से इस साल आपको इच्छा अनुसार नतीजे मिलेंगे।