newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rashifal: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, किसे मिलेगी नौकरी; किसे मिलेगा मान-सम्मान

Rashifal: ये समय जुलाई का अंतिम सप्ताह है। इस समय चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 25-26 जुलाई तक वृष राशि में , 27-28 जुलाई तक राशि मिथुन राशि में और 29-30-31 जुलाई तक कर्क राशि में गोचर करेगा।

ये समय जुलाई का अंतिम सप्ताह है। इस समय चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 25-26 जुलाई तक वृष राशि में , 27-28 जुलाई तक राशि मिथुन राशि में और 29-30-31 जुलाई तक कर्क राशि में गोचर करेगा।

25-जुलाई-2022 से 31-जुलाई-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह के आरम्भ में आपके कायों में प्रगति के संकेत बन रहे हैं। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन अशुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी, जिसकी वजह से ये आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ी रखेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति, भाई-बहन का सहयोग और संतान सुख की प्राप्ति के मजबूत संकेत प्राप्त हो रहे हैं। सप्ताह के मध्य में आपके अचानक तनाव और खर्च में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक स्थिति और वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण आपको अचानक से तनाव की अनुभूति होगी और खर्च बढ़ जायेंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपके मन पर अतिरिक्त दबाव और तनाव रहने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आपको घरेलू सुख और परिवार के सदस्यों के बीच सद्भाव भी प्रभावित हो सकता है। इस समय आपको आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को बरकरार रखना होगा। मां और जीवनसाथी के साथ संबंध उत्कृष्ट रहेंगे।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 26 व 28

उपाय:- गरीबों को अन्न का दान करें ।

वृष:- आपको सामाजिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह की शुरुआत में तरक्की और सफलता की खबर मिल सकती है। यह आपको अधिक प्रभावशाली बनाएगी। आपको अपने पिता और परिवार के सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य की अवधि आपकी आय और इच्छाओं की पूर्ति के लिए अनुकूल है। बड़े भाई के साथ संबंधों में सुधार होगा। आय के स्रोत मजबूत होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्रों का सहयोग प्राप्त होने से आपके आय क्षेत्रों में संतोषजनक वृद्धि होगी। सप्ताह के शेष भाग में खर्चों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और इसके अलावा आप अपने कार्यों को पूरा करने में विफल होने की वजह से निराश हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। धैर्य बनाए रखना होगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 26 व 29

उपाय:- ग़रीबों को मीठी लस्सी या पानी पिलाएं।

मिथुन:- सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा जो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको उच्च शिक्षा प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और तीर्थ यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्चाधिकारियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अधिकारी, पद और स्थिति में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके पद में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अच्छी पुस्तकों को अपने साथ बनाए रखें। यह आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में सहयोग रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आय में वृद्धि, इच्छाओं की पूर्ति और बच्चों के साथ लगाव दर्शा रहा है। बड़े भाई के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग, नैतिक समर्थन और मार्गदर्शन आपको अच्छी आय पाने में सहयोग करेगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 27 व 29

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क:- सप्ताह के शुरुआत में माता-पिता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या इनके साथ रिश्ते में कुछ कड़वाहट होने के कारण आपको तनाव हो सकता है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए वृष राशि में, दो दिन के लिए मिथुन राशि में और तीन दिन के लिए कर्क राशि में गोचर करेगा साथ ही शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपके स्वभाव में शीघ्र बदलाव होना भी आपकी परेशानियां बढ़ाएगा। इस अवधि के दौरान जहां तक संभव हो आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अन्यथा सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आप स्वयं को प्रसन्न रखने का हर संभव प्रयास करें। आप अपनी वित्तीय स्थिति और आजीविका क्षेत्र की सफलता से संतुष्ट रहेंगे। आपके आसपास के व्यक्तियों का सतत समर्थन, स्नेह और सहयोग मिलने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का पहले से अधिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की संभावनाओं के संकेत मिल रहे हैं। इस तरह के स्थानों की यात्राओं पर जाने के लिए समय शुभ है। सप्ताह के अंतिम भाग का समय आपके पेशेवर कायों के लिए सुखद बना हुआ है। इस अवधि के दौरान आप सरकारी, वरिष्ठ नागरिकों, पिता और उच्च स्तर के व्यक्तियों से सहयोग प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 26 व 29

उपाय:- रोज मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएं।

सिंह:- सप्ताह के आरम्भ में आपके वैवाहिक जीवन का आनंद उत्कृष्ट बना हुआ है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ ही बुध भी सूर्य के साथ होने से ये सप्ताह आपका अच्छा रहेगा। लेकिन आपको इस समय में अपने जीवनसाथी की सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की दोस्ताना सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आप अपने अनियंत्रित खर्चों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा क्योंकि महत्वपूर्ण कायों में आपको निराशा और असफलता की प्राप्ति हो सकती है। अपने दैनिक कार्यों का प्रबंध करने में धन की कमी रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में बाधाएं आने से आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। मुश्किल समय में आपको धैर्य और विश्वास न खोने की सलाह दी जाती है। इस समय में उपक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य न करें। सप्ताह के शेष दिनों में आपके यात्राओं पर जाने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे वर्तमान में बने तनाव पर काबू पाने में आप सफल रहेंगे। आपके पिता का समर्थन और प्रोत्साहन आपको आत्मविश्वास बनाए रखने में सहयोग करेगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 27 व 30

उपाय:- गरीबों को मिठाई खिलाएं।

कन्या:- सप्ताह के शुरुआत की अवधि शत्रु, मुकदमेबाजी और ऋण से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए अत्यधिक लाभकारी रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। आपको एक शांत दृष्टिकोण के साथ इन मुद्दों को संभालने की सलाह दी जाती है।

आप किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा पर जाना चाहेंगे। आपके अधीनस्थ आपके आदेशों का पालन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वांछित प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी। अधिक लाभ प्राप्त होने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन में सौहार्द बनाए रखने के लिए अच्छे रहेंगे। साथ ही साझेदार भी पहले से अधिक खुश रहेंगे और वैवाहिक जीवन में अधिक आनंद व रोमांच रहेगा। नये व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए ये एक अच्छा समय है। सप्ताह का अंतिम भाग सेहत के लिए शुभ नहीं रहेगा। परिस्थितियां विपरीत बनी हुर्इ हैं। अत: सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नए उद्यम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 28 व 30

उपाय:- जरूरत मंद लोगों को मिठाई खिलाएं।

तुला:- सप्ताह के शुरुआत में जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अधिक अनुकूलता रहेगी और बच्चों की देखभाल से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा और अशुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपका जीवनसाथी आपका सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक और सलाहकार रहेगा। आपके साझेदार आपके लिए सक्षम साबित होंगे। यह समय सट्टा गतिविधियों से लाभ कमाने के लिए विशेष रुप से अनुकूल साबित होगा। सप्ताह के मध्य दिनों में आप अपनी ऊर्जा का व्यय ऋण, रोग और कानूनी विवादों से संबंधित मुद्दों से निपटने में करेंगे। इसके कारण आपको अत्यधिक थकावट हो सकती है। यह स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आपके जीवनसाथी की मानसिक स्थिति के लिए बहुत कठिन समय है। यह साझेदारी उपक्रमों के लिए अच्छा समय नहीं है। सप्ताह के अंतिम भाग में जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। इस समय आपकी साझेदारों के साथ भी अच्छी समझ रहेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद बेहद रोमांचक रहेगा।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 27 व 28

उपाय:- ज़रूरत मंद लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक:- सप्ताह के शुरू में संकेत मिल रहे हैं कि आपको अपनी माता की सेहत की चिंता रहेगी और आपको कुछ घरेलू मुद्दों की वजह से मानसिक अशांति परेशान कर सकती है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल आपकी ही पहली राशि मेष में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। शिक्षा और भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय सही रहेगा। अचानक से बच्चों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सट्टा गतिविधियों के लिए यह समय औसत रहेगा। आपकी सामाजिक रुप से प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठक फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी कुशलता और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में शत्रु, ऋण और रोग से संबंधित मुद्दों को हल करने में परेशान रहेंगे। ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आप व्यस्त रहेंगे। परन्तु ऐसी योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी। योजनाओं की असफलता आप में उत्साह की कमी कर सकती है। ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि :- 26 व 30

उपाय:- ग़रीबों को पानी या लस्सी पिलाएं।

धनु:- सप्ताह की शुरुआत सामाजिक गतिविधियों के लिए शुभ प्रतीत हो रही है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी दूसरी राशि मीन में गोचर कर रहा होगा। लेकिन अपेक्षित उत्साह और आत्मविश्वास की आप में कमी रहेगी। यह समय आपके भाई-बहन, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों के पक्ष से औसत रहेगा। लोग आपकी मिलनसारिता शिष्टाचार की सराहना करेंगे परन्तु आपको मान्यता नहीं मिल पाएगी। आपका व्यावसायिक गतिविधियों में दिलचस्पी लेने का विचार बन सकता है। लेकिन ये संभावना भी बन रही है कि आप इसे मध्य में छोड़ सकते हैं। सप्ताह के बीच के दिन माता का स्नेह और समर्थन पाने के लिए अनुकूल है। लेकिन आप मां के खराब स्वास्थ्य की वजह से चिंतित और परेशान रहेंगे। वाहन और घर के रखरखाव से संबंधित मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग बच्चों, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबंधों से संबंधित कुछ अनावश्यक चिंता होने की संभावना दे रहा है।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि :- 27 व 30

उपाय:- मंदिर में अन्न का दान करें।

मकर:- सप्ताह की शुरुआत में संकेत मिल रहे हैं कि आपकी सारी ऊर्जा, धन निवेश और जीवन शैली, पारिवारिक जीवन की एकता, अखंडता और परिवार की समृद्धि के चारों ओर रहेगी। क्योंकि इस समय आपका राशि शनि आपकी खुद की राशि में ही गोचर कर रहा होगा। धन प्रवाह के बढ़ने से आपकी बचत क्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आपको इस तरह की गतिविधियों में सफलता मिलेगी। इसमें आपके जीवनसाथी की भूमिका प्रभावशाली रहेगी। आप और आपका जीवनसाथी धन प्राप्ति के नए तरीके पैदा करेंगे। भार्इ-बहन, प्रभावशाली मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से बड़ी मात्रा में धन अर्जित करेंगे। सप्ताह के शेष भाग में अपने पैतृक स्थान और माँ के साथ जुड़ाव रहेगा। आप अपनी माता के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग से धन अर्जित करेंगे। इस समय आपको कुछ मानसिक तनाव भी होगा।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 28 व 30

उपाय:- ज़रूरत मंद लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएं।

कुम्भ:- सप्ताह आरम्भ में यह संकेत मिल रहे हैं कि आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में ही गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय की गई यात्राएं आपको प्रसन्नता देंगी। आप खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रबंधन की योजनाएं बनाएंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने से संबंधित विपणन योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य में आपकी कुल पारिवारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। आप परिवार की वांछित समृद्धि से संतुष्ट रहेंगे। बचत में भी वृद्धि होगी। परिवार में प्यार, हँसी, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव का माहौल आपको प्रसन्नता देगा। सप्ताह का अंतिम भाग सामाजिक गतिविधियों में आश्चर्यजनक रूप से आपकी बड़ी सक्रियता को दर्शा रहा है। पूरे सप्ताह मित्र, रिश्तेदार और भाई-बहनों के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 26 व 30

उपाय:- गरीबों को बिस्कुट का दान करें।

मीन:- सप्ताह के शुरू में आप पर अधिक मानसिक तनाव, अनावश्यक व्यय, निराशा और हताशा की स्थिति रहने से महत्वपूर्ण कायों की सिद्धि में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी खुद की राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रभावित हो सकती है। आप मूड में शीघ्र परिवर्तन की समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को प्रभावित होने से बचाने के लिए आप धैर्य न खोयें। सप्ताह का मध्य प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य की प्राप्ति, रोग प्रतिरक्षा और व्यक्तित्व के विकास में वृद्धि के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आप एक प्रभावशाली व्यक्ति के रुप में उभरने, लोगों से आपको प्रशंसा और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। आपकी क्षमता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहेगा। संगठन चलाना और प्रबंधन कौशल योग्यता आपमें उच्च स्तरीय होगी। सप्ताह का अंतिम भाग यह संकेत दे रहा है कि आप परिवार कल्याण के कार्यों को बेहद जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। पारिवारिक प्रगति पर आप खुलकर खर्च करेंगे।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 26 व 28

उपाय:- गरीबों को अन्न दान करें और पानी पिलाएं।