
नई दिल्ली। कल यानी 04 अप्रैल दिन मंगलवार को पूरे देश में महावीर जयंती मनाई जाएगी। यह त्योहार हर साल चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि को सेलीब्रेट किया जाता हैं। इस बार यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं जिनका जन्म बिहार के कुंडग्राम में हुआ था। ऐसा कहा जाता हैं कि इन्होंने 30 साल की उम्र में जीवन को समझने के लिए अपना सब कुछ छोड़ कर जंगल की तरफ आ गए थे। जहां इन्होंने ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे तप करके कैवल्य ज्ञान को प्राप्त किया। ऐसे में चलिए जानते हैं महावीर जयंती के शुभ मुहूर्त और इनके जीवन का उपदेश के बारे में-
04 अप्रैल को महावीर जयंती हैं
हिंदु पंचांग की माने तो सुबह यानी 03 अप्रैल 2023 को 06 बजकर 24 मिनट पर इसकी शुरुआत हुई हैं, जो कि अगले दिन 04 अप्रैल 2023 को सुबह 08 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। अब ऐसे में कुछ लोग आज यानी 03 अप्रैल को महावीर मना रहे हैं तो वहीं कुछ जगहों पर कल मनाई जा रही हैं। तो हम आपको बता दें कि उदया तिथी 04 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी, इसलिए 04 अप्रैल को ही महावीर जयंती मनाई जा रही हैं।
महावीर के उपदेश
भगवान महावीर जी ने देश के सुधार में कई उपदेश दिए जिसे मानकर हम अपने जीवन में बड़ी से बड़ी कठिनाई का सामना कर सकते हैं। इनके उपदेश हमारे जीवन के लिए काफी अच्छे होते हैं। भगवान महावीर ने देश के कल्याण में कई उपदेश दिए जिसे हर कोई मानता हैं। जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती बहुत खास होती हैं और इस दिन वह मंदिरों में पूजा-पाठ, शोभा यात्रा, प्रभात फेरी, और अन्य कार्यक्रम का भी इंतजाम रखते हैं।
भगवान महावीर ने मनुष्यों को मोक्ष प्राप्त करने के लिए पांच नियम बताए, जिन्हें पंच सिद्धांत के नाम से जाना जाता हैं।। ये पांच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह। इन सिद्धांतों को जिस भी मनुष्य ने अपना लिया उसका जीवन सफल हो जाएगा और उसे मोक्ष की प्राप्ति भी हो जाएगी। भगवान महावीर के उपदेश पर हर मनुष्य को चलना चाहिए जिससे हमारा जीवन काफी आसान हो सकता हैं।