newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

15 January Ka Rashifal: आज के इस राशिफल में जानें आपके लिए क्या है खास

15 January Ka Rashifal: आज 15 जनवरी, शनिवार का दिन है। हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

नई दिल्ली। आज 15 जनवरी, शनिवार का दिन है। हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष राशि

मेष राशि के जातक दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल रहेगा। तलाक होने की भी संभावना है। नौकरी और बिजनेस में चीजें सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को बाहर ना जाने दें, किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।

astro

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों से मतभेद खत्म होंगे। किसी काम पर खर्चा ज्यादा हो सकता है इससे मन में उदासी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज पैसों का नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। संतान को बुखार या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक बिजनेस में फायदा होगा। परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। लोगों की मदद करें लेकिन दूरी बनाकर रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी का एहसास रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। काम ज्यादा रह सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक परिवार के साथ वाद विवाद हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी

astro

तुला राशि

तुला राशि के जातक परिवार और ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से वाद विवाद दूर होंगे। नौकरी में सतर्क रहने की जरूरत है कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। किसी को बुरा-भला ना कहें। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज मन में उलझन और भय की स्थिति रहेगी। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज काम ज्यादा रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक परेशानियां चिंता खत्म होंगी। सेहत का ख्याल रखें, बाहर जाने से बचे।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज हर सुख की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वेतन में बढ़ोतरी और पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से हो सकती है

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।