newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Narada Jayanti 2023: जानिए कब है नारद जयंती?, इस दिन नारद कुंड में स्नान करने से मिलेगा ये लाभ

Narada Jayanti 2023: इस दिन नारद भगवान की पूजा की जाती है और ब्रज के कुंड में स्नान किया जाएगा। कहते है इस दिन भगवान नारद की पूजा करने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आपके सारे कष्ट दूर होंगे। कहते है इस दिन भगवान नारद की पूजा करने से आपकी आय और व्यवसाय में आपको तरक्की मिलेगी।

नई दिल्ली। हिंदु त्योहार की बात करें तो हर दिन कोई ना कोई त्योहार तो होता ही रहता है। हिंदु धर्म में हर त्योहार को महत्व दिया गया है। सनातन धर्म में नारद भगवान को काफी महत्व दिया जाता है। नारद मुनि को उच्च स्थान दिया गया है। इनको भगवान विष्णु का परम भक्त कहा जाता है। नारद भगवान हमेशा देवी-देवताओं और असुरों के पास जाकर सारी खबरें पहुंचाते है। नारद भगवान को पत्रकार कहा जाता था और संसार के पहले पत्रकार की उपाधि दी गई है। यही सब कारणों से नारद जी के जन्मदिन को नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है। नारद जयंती हर साल कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती हैं। हिंदु धर्म में इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

नारद जयंती कब है?

इस दिन नारद भगवान की पूजा की जाती है और ब्रज के कुंड में स्नान किया जाएगा। कहते है इस दिन भगवान नारद की पूजा करने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आपके सारे कष्ट दूर होंगे। कहते है इस दिन भगवान नारद की पूजा करने से आपकी आय और व्यवसाय में आपको तरक्की मिलेगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि नारद जयंती कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और इस बार नारद जयंती 5 मई को 11.03 बजे शुरू होकर 6 मई 9.52 बजे पर समाप्त होगा। ऐसे में उदया तिथि को मानकर 6 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी।

नारद कुंड में करें स्नान

इस दिन ब्रज के नारद कुंड में स्नान करने की मान्यता है। कहते है भगवान नारद का नाम लेकर अगर आप नारद कुंड में स्नान करते है तो इससे भगवान विष्णु और भगवान नारद दोनों खुश होते है। ऐसे में अगर आप  इस दिन नारद भगवान की पूजा करते है तो आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी और आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपके नौकरी में भी आपको उन्नति मिलेगी।