newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी पर जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व, क्या है पूजा से जुड़ी जानकारी

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का स्वंयवर में विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन को उनकी शादी की सालगिरह के रुप में मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराणों में इस दिन को शादी के हिसाब से अशुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन ग्रह स्थितियां ठीक होने के बाद भी विवाह नहीं किया जाता क्योंकि माता सीता का वैवाहिक जीवन दुख से भरा था।

नई दिल्ली। इस साल विवाह पंचमी (Vivah Panchami) 8 दिसंबर बुधवार को है। इस दिन भगवान राम (Lord Rama) और माता सीता (Mother Sita) का विवाह हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रुप में मनाया जाता है। हिंदी पंचांग के मुताबिक, हर साल मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का खास महत्व है। विवाह पंचमी को देशभर में उत्सव के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों के साथ ही घरों में भी भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है।

विवाह पंचमी के दिन नहीं होती शादियां

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का स्वंयवर में विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन को उनकी शादी की सालगिरह के रुप में मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराणों में इस दिन को शादी के हिसाब से अशुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन ग्रह स्थितियां ठीक होने के बाद भी विवाह नहीं किया जाता क्योंकि माता सीता का वैवाहिक जीवन दुख से भरा था। यहीं कारण हैं कि ये दिन शादी के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

ram sita

विवाह पंचमी पूजा का समय

वाह पञ्चमी बुधवार, दिसम्बर 8, 2021 को
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – दिसम्बर 07, 2021 को 11:40 पी एम बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त – दिसम्बर 08, 2021 को 09:25 पी एम बजे