newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shravan Purnima 2022: भोलेनाथ को प्रसन्न करने का आखिरी मौका! ,सावन के अंतिम दिन ये उपाय कर पाएं महादेव की विशेष कृपा

Shravan Purnima 2022: पूर्णिमा के दिन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा साल की अन्य पूर्णिमा तिथियों में सबसे अधिक फलदायी और शुभ होती है। इस महत्वपूर्ण दिन कुछ विशेष उपाय करके मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है।

नई दिल्ली। आज शुक्रवार यानी 12 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि है और इसी तिथि के साथ सावन का महीना भी समाप्त हो रहा है। कल शनिवार यानी 12 अगस्त से भाद्रपद माह की शुरूआत हो रही है। आज महादेव के प्रिय महीने सावन के अंतिम दिन आप भोलेनाथ की अराधना करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। पूर्णिमा के दिन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा साल की अन्य पूर्णिमा तिथियों में सबसे अधिक फलदायी और शुभ होती है। इस महत्वपूर्ण दिन कुछ विशेष उपाय करके मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। वैसे तो किसी भी माह की पूर्णिमा को स्नान-दान, पूजा-पाठ और व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन सावन पूर्णिमा को ये उपाय करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं, साथ ही सुख, शांति व समृद्धि भी आती है।

शुभ मुहूर्त-

हिंदी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि कल बृहस्पतिवार यानी 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हुई थी, जो आज यानी 12 अगस्त 2022 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। आज सावन पूर्णिमा का व्रत रखने वाले लोग स्नान- दान करेंगे।

श्रावण पूर्णिमा में किए जाने वाले विशेष उपाय

1. सावन पूर्णिमा को गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही घर में सुख और सौभाग्य भी बढ़ता है।

2.पति-पत्नी के एक साथ मिलकर चंद्रमा को दूधका अर्घ्य देने से दांप्त्य जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

3.सावन पूर्णिमा की शाम पीपल के पेड़ पर मिठाई और जल अर्पित करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।

4.श्रावण पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी में बैठ कर ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का 108 बार जप करने से  करें धन लाभ होता है।