newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lord Vishnu: गुरुवार को पूजा करने के बाद जरूर करें यह आरती, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

Lord Vishnu: भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं, कहा जाता है कि उन्हे पीला रंग अत्यन्त प्रिय है। इसलिए ज्यादातर लोग गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं। इसके साथ ही गुरुवार के दिन कई चीजों का परहेज भी किया जाता है। आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के तीन अवतारों ने तीन गुरुओं शिक्षा ग्रहण की थी. उन्होंने अपने गुरु से अस्त्र-शस्त्र चलाने से लेकर नीति तक के बारे में बहुत कुछ सीखा था।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन विष्णु की पूजा की जाती है। विष्णु भगवान को सृष्टि का विधाता कहा जाता है। माना जाता है कि जो भी सच्चे मन से पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा करता है, भगवान विष्णु उनकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी करते हैं। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से आसानी से छुटकारा पाया जाता है।

yogini ekadashi, lord vishnu,

भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं, कहा जाता है कि उन्हे पीला रंग अत्यन्त प्रिय है। इसलिए ज्यादातर लोग गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं। इसके साथ ही गुरुवार के दिन कई चीजों का परहेज भी किया जाता है। आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के तीन अवतारों ने तीन गुरुओं शिक्षा ग्रहण की थी. उन्होंने अपने गुरु से अस्त्र-शस्त्र चलाने से लेकर नीति तक के बारे में बहुत कुछ सीखा था।

lord vishnu, yogini ekadashi, ekadashi fast

इस तरह करें गुरुवार की पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा की शुरुआत- ऊं नमो नारायणा- मंत्र के जप के साथ करें। इस मंत्र को 108 बार जपने से घर में भी सुख-शांति का वास रहता है। गुरुवार का दिन विष्णु जी और उनके सभी अवतारों का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि बृहस्‍पतिवार के दिन उपवास करने वाले व्यक्ति को एक बार ही भोजन करना चाहिए। वहीं पूजा संपन्न करने के बाद यह आरती जरूर करें, ताकि भगवान गुरुदेव प्रसन्न हों।