Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल

Chaitra Navratri 2023: इस बार की चैत्र नवरात्रि काफी खास है क्योंकि इस दौरान कुछ शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में चार राशि वालों की बंद किस्मत भी चमकने जा रही है। साधारण शब्दों में कहें तो चैत्र नवरात्रि में 4 राशि वालों को फायदा होने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां जिन्हें इस चैत्र नवरात्रि में फायदा होगा…

रितिका आर्या Written by: March 18, 2023 5:10 pm
Chaitra Navratri 2023

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिन काफी पवित्र माने जाते है। इन 9 दिनों में शक्ति (मां दुर्गा) के नौ स्वरूपों की विधि-विधान और नियमानुसार पूजा की जाती है। इस साल 2023 में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और 30 मार्च को ये खत्म होगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि नवरात्रि के नौ दिन खास होते हैं तो ऐसे में इन दिनों में पूजा-पाठ करने पर व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन दिनों में सच्चे मन से की गई पूजा व्यक्ति को उसके बुरे कर्मों से छुटकारा दिलाती है साथ ही मां दुर्गा के नौ रूप भक्त के हर दुख, दर्द को हर लेते हैं। इस बार की चैत्र नवरात्रि काफी खास है क्योंकि इस दौरान कुछ शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में चार राशि वालों की बंद किस्मत भी चमकने जा रही है। साधारण शब्दों में कहें तो चैत्र नवरात्रि में 4 राशि वालों को फायदा होने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां जिन्हें इस चैत्र नवरात्रि में फायदा होगा…

Chaitra Navratri 2023 Date

ये हैं वो चार लकी राशियां 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को प्रसन्न होने की जरूरत है क्योंकि इस चैत्र नवरात्रि इस राशि वालों की किस्मत में चार चांद लगने जा रहे हैं। मां दुर्गा की कृपा से आपके सभी रुके हुए काम बिना किसी परेशानी के पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलेगी। पहले से काम कर लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना भी बनी हुई है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए भी इस बार की चैत्र नवरात्रि खुशियों का पल लेकर आ रही है। जो लोग काफी समय से वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे वो लोग अब नई गाड़ी खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का काम अच्छा होने से ऑफिस में प्रमोशन और सम्मान भी मिलेगा।

Gupt Navratri 2023...

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जो जातक हैं उनके लिए भी ये नवरात्रि काफी खास रहने की उम्मीद है। इस राशि वालों को निजी जिंदगी के लिए काम के मामले में भी फायदा होगा। काम में मिलने वाली सफलता से पैसों से जुड़ी स्थिति भी बेहतर होगी।

मीन

मीन राशि के जो जातक हैं उन्हें चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का खास आशीर्वाद मिलता हुआ नजर आ रहा है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपका हर काम सफल रहेगा। छात्रों के लिए भी समय काफी बेहतर बना हुआ है। काम में सफलता मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति और प्रसन्नता रहेगी।

Gupt Navratri 2023...