newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, शिवजी की बरसेगी कृपा

Mahashivratri 2023: इस दिन व्रत भी किया जाता है। वैसे तो शिवजी हर किसी पर अपनी कृपा बरसाते हैं लेकिन 4 ऐसी राशि वाले लोग भी हैं जिनकी इस महाशिवरात्रि पर किस्मत चमकने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां जिन पर शिवजी की बरसेगी कृपा…

नई दिल्ली। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने की दिन आ गया है। एक दिन बाद यानी शनिवार 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2023 Date)  का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की इस महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2023) का हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है। भक्त इस दिन शिव मंदिरों में जाकर भोलेनाथ की पूजा करते हैं। उन्हें तरह-तरह की चीजें चढ़ाते हैं। इस दिन व्रत भी किया जाता है। वैसे तो शिवजी हर किसी पर अपनी कृपा बरसाते हैं लेकिन 4 ऐसी राशि वाले लोग भी हैं जिनकी इस महाशिवरात्रि पर किस्मत चमकने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां जिन पर शिवजी की बरसेगी कृपा…

Mahashivratri 2023..

महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत (MahaShivratri 2023 Lucky For these Zodiac sign)

मेष राशि

मेष राशि वालों को भी इस शिवरात्रि पर काफी फायदा हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। जिन लोगों के लंबे समय से काम रुके हुए थे उनके काम पूरे होंगे।

Mahashivratri 2023..

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों पर भी इस शिवरात्रि भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाएंगे। नौकरी में जिन लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर अगर आपकी तरक्की रूकी हुई है तो भी आपके लिए शिवरात्रि काफी फायदेमंद रहेगी। इन सब के अलावा आप इस शिवरात्रि वाहन भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को भी शिवरात्रि में प्रसन्न होने की जरूरत है क्योंकि इन्हें अपार धन लाभ तो होगा ही साथ ही काम में भी सफलता हासिल होगी। आपके संबंध सीनीयर्स रंग बेहतर होंगे और शिवजी की कृपा से आपको हर क्षेत्र में फायदा होगा।

Mahashivratri 2023

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस महाशिवरात्रि पर फायदा होने जा रहा है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं या फिर आपका कोई काम रूका हुआ है तो वो बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाएगा। भोलेनाथ की कृपा होने से इस राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी साथ ही जो लोग किसी समस्या का सामना कर रहे थे वो भी खत्म हो जाएगी।