
नई दिल्ली। पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। माह के अनुसार ही पूर्णिमा को नाम दिया जाता है। जैसे पौष मास में पड़ने वाली पूर्णिमा…पौष पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। पूर्णिमा पर चंद्र देव अपने पूरे आकार में होते हैं। इस दिन चंद्र देव के साथ ही मां लक्ष्मी और सत्यनारायण की कथा की जाती है। जो लोग चंद्र दोष का सामना कर रहे हैं तो उन लोगों के लिए ये पूर्णिमा का दिन काफी खास होता है। इस दिन कुछ उपाय करके आप चंद्र दोष से मुक्ति पा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे पौष पूर्णिमा पर किन 3 राशि वालों का भाग्य चमकेगा और उन्हें धन लाभ होगा…
कब शुरू हो रही है पूर्णिमा
पंचांग के मुताबिक, इस साल पौष माह के महीने में आने वाली पूर्णिमा 6 जनवरी शुक्रवार को पड़ रही है। जो सुबह 02 बजकर 14 AM से शुरू होगी।
इन 3 राशि वालों को मिलेगा फायदा
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। ये पैदाइशी भाग्यवान माने जाते हैं। अपनी पूरी जिंदगी ही ये पैसों और सुख सुविधाओं का फायदा उठाते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले भी सिंह राशि वालों की तरह ही पैदाइशी अमीर होते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं। मां लक्ष्मी भी इन लोगों पर मेहरबान रहती है। इस पूर्णिमा में मीन राशि वालों को फायदा होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग मेहनती तो होते हैं ही साथ ही बुद्धि के मामले में भी ये काफी आगे होते हैं। किस्मत भी इनका पूरा साथ देती है। मां लक्ष्मी की इन लोगों पर कृपा होती है और ये सफलता भी प्राप्त करते हैं। इस राशि वालों को भी कभी जीवन में बुरे दिन नहीं देखने पड़ते।