
नई दिल्ली। इस साल 2023 में माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां पूर्णिमा को मघा और माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन दान करने के लिए कहा जाता है। संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान आपको जरूर करना चाहिए। सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करके भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाने से व्यक्ति के सभी बुरे कर् खत्म हो जाते हैं। इस दिन दान का भी महत्व होता है। खासतौर पर काले तिल का दान करना चाहिए। जरूरतमंदों, गरीब के साथ ही ब्राह्मणों को भी भोजन और जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। कई बार अनजाने में हम माघ पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा पर कौन से हैं वो काम जो आपको बिल्कुल नहीं करने चाहिए…
माघ पूर्णिमा पर ये काम न करें
- माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। इस दिन काले रंग के वस्त्र पहने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और व्यक्ति का दिमाग ठीक ढंग से काम नहीं करता।
- माघ पूर्णिमा के दिन घर में लड़ाई-झगड़ा और क्लेश करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा कलेश का माहौल बना रहता है और मां लक्ष्मी ऐसे घरों में नहीं रहती जहां हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। मां लक्ष्मी के घर से चले जाने पर व्यक्ति को पैसों के लिए भी दर-दर भटकना पड़ता है। तो जितना हो सके माघ पूर्णिमा के दिन लड़ाई-झगड़ा करने से बचें।
- माघ पूर्णिमा के दिन आपको देर तक नहीं सोना चाहिए। जो लोग माघ पूर्णिमा के दिन देर तक सोते हैं ऐसे लोगों का जीवन भी डूबने लगता है। अपने घर को भी इन दिन अच्छी तरह से साफ करें तभी आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
- माघ पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचें। जितना हो सके ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
- माघ पूर्णिमा के दिन घर के बुजुर्गों का अपमान करने से बचें। इस बात का भी ख्याल रखें कि आप महिलाओं के साथ आदर से बात करें। इस दिन अगर आप अपने घर में मौजूद बुजुर्गों या महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं तो आपको पित्र दोष का सामना करना पड़ेगा। इससे आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं बढ़ जाएगी। ऐसे में इस दिन बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान करें।
- इस बात का भी ख्याल रखें कि ना सिर्फ आपको घर के बुजुर्ग और महिलाओं बल्कि आपके आसपास मौजूद लोगों से भी सम्मान के साथ बातचीत करनी चाहिए। उनका आदर करना चाहिए। किसी के साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। अपनी वाणी में मिठास बनाकर रखें।
- आखरी और सबसे अहम चीज जो आपको माघ पूर्णिमा पर ध्यान रखनी है वो ये है कि आप इस दिन तामसिक भोजन करने से बचें। इस दिन शराब, मांस, मदिरा, धूम्रपान इन सभी चीजों से दूरी बनाकर रखें। वरना मालक्ष्मी नाराज हो जाती है।