newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mars Transit 2021: मंगल का वृष राशि में गोचर बना रहा अंगारक योग, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल और राहु की युति अंगारक नामक एक अशुभ योग बना रहा है जो हिंसा, दुर्घटना, क्रोध और तनाव जैसे फल देता है। आइये जानें मंगल के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर।

नई दिल्ली।  बल, वीरता, साहस और पराक्रम के स्वामी मंगल जिन्हें ग्रहों का सेनापति माना जाता है, आज सोमवार, 22 फरवरी 2021 को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वृष राशि में गोचर किया है और 14 अप्रैल 2021 की सुबह तक यहीं गोचरस्थ रहेंगे, जहाँ ये वृष राशि में पहले से ही मौजूद राहु से युति करेंगे वहीं गुरु और केतु से दृष्टि पाएंगे। मंगल और राहु की युति अंगारक नामक एक अशुभ योग बना रहा है जो हिंसा, दुर्घटना, क्रोध और तनाव जैसे फल देता है। आइये जानें मंगल के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर।

मेष
मंगल का यह गोचर मेष राशि के जातकों को बल की हानि, असफलता, मानसिक अशांति, धन की हानि जैसे फल दे सकता है।

वृष
मंगल के इस गोचर से वृष राशि के जातकों को स्त्री से मनमुटाव सगे संबंधियों से मतभेद, दुष्टों से पीड़ा, रक्त विकार जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।jyotish

मिथुन
मंगल का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों को व्यय में वृद्धि, धन की हानि, कुटुंब में अनबन, आँख की पीड़ा जैसे फल दे सकता है।

कर्क
मंगल के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को सफलता, आनंद, धनलाभ, उत्तम स्वास्थ्य और शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।

सिंह
मंगल का यह गोचर सिंह राशि के जातकों से कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम कराएगा, धन की प्राप्ति हो सकती है पर रोग, दुःख और विघ्न दे सकता है।

कन्या
मंगल का यह गोचर कन्या राशि के जातकों को ट्रांसफर, धन की कमी, सम्मान में कमी, शारीरिक कष्ट, विदेश में सफलता जैसे फल दे सकता है।

तुला
मंगल के इस गोचर से तुला राशि के जातक रोग और शस्त्र से पीड़ा, मान की हानि, कार्य की हानि, पदच्युति जैसे फल पा सकते हैं।jyotishवृश्चिक
मंगल का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को आँख और पेट की समस्या, संतान और भाई से दुःख तथा दांपत्य सुख में कमी कर सकता है।

धनु
मंगल का यह गोचर धनु राशि के जातकों को अन्न, धन, यश, आनंद, प्रतियोगी परीक्षा और मुकदमे में सफलता दे सकता है।

मकर
मंगल के इस गोचर से मकर राशि के जातक धनहानि, शत्रु पीड़ा, रोग और संतान से दुःख जैसे फल पा सकते हैं।

कुंभ
मंगल का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों को धन-धान्य में कमी, कुटुंबियों से विरोध, रक्त में विकार, उदर रोग, शत्रु वृद्धि जैसे फल दे सकता है।horoscope hindiमीन
मंगल के इस गोचर से मीन राशि के जातकों को धन, अन्न, वस्त्र और आरोग्य की प्राप्ति एवं शत्रुओं पर विजय जैसे फल मिल सकते हैं।

यहाँ दिए गए विचार लेखक के अपने हैं, अपनी प्रतिक्रिया एवं अपने प्रश्न आप उन्हें [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।