3 February Horoscope 2023: शुक्रवार को इन 4 राशि वालों पर होगी धन की बरसात, मां लक्ष्मी की कृपा से सभी दुख होंगे दूर

मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी जीवन में पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। कल शुक्रवार को चार ऐसी राशियां है जिनके जीवन में धन की बरसात होगी। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन तक की राशियों का कल का कैसा रहेगा दिन…

रितिका आर्या Written by: February 2, 2023 4:32 pm
3 February Horoscope 2023

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां बताई गई है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्रों के चाल के हिसाब से ही राशिफल बनाया जाता है। एक दिन बाद 3 फरवरी को शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन धन की देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। कहते हैं शुक्रवार के दिन अगर कोई भी व्यक्ति विधि-विधान के साथ महालक्ष्मी की पूजा अर्चना करता है। उनकी उपासना करके सच्चे मन से उनसे प्रार्थना करता है तो मां लक्ष्मी उस व्यक्ति की हर मुराद पूरी करती है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी जीवन में पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। कल शुक्रवार को चार ऐसी राशियां है जिनके जीवन में धन की बरसात होगी। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन तक की राशियों का कल का कैसा रहेगा दिन…

maa laxmi...

  • मेष राशि के जातकों को गुस्से से बचने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मान-सम्मान तो आपको मिलेगा ही आपको लेकिन संयम बरतने की भी जरूरत है।
  • वृषभ राशि के जातकों को तरक्की के मौके मिलेंगे लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों का भी आपको साथ मिलेगा। नौकरी में सीनियर्स का भी आपको सहयोग मिलेगा।
  • मिथुन राशि के जातकों को लड़ाई-झगड़े गुस्से, विवाद से जितना हो सके दूर रहने की जरूरत है। नौकरी में थोड़ी कठिनाई सामने आ सकती है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • कर्क राशि वालों को संयम बरतने की जरूरत है। धैर्यशील बनाए रखने की कोशिश करें। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
  • सिंह राशि के जातकों के परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में आपके आशा-निराशा दोनों के भाव रहेंगे। कला संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। भवन सुख बढ़ेगा।
  • कन्या राशि के जातक आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कहीं जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार में धार्मिक होंगे।
  • तुला राशि के जातकों को कारोबार में बदलाव देखने को मिल सकता है। दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिवार से भी दूर रहना होगा।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को शिक्षा से जुड़े काम में मन लगेगा। दोस्त की सहायता से आपको नौकरी मिल सकती है। मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी ही साथ ही आपकी इनकम भी बढ़ेगी।
  • धनु राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर आप जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

  • मकर राशि के जातकों को थोड़ा सा अपने मन को शांत रखने की जरूरत है। नौकरी में आपके बदलाव आ सकता है। दूसरे स्थान पर भी आपको जाना पड़ सकता है। परिवार के समस्या आपको सताएगी।
  • कुंभ राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से तो भरपूर रहेंगे ही साथ ही आपको माता का प्यार भी मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। आज धार्मिक संगीत के प्रति आपका मन आकर्षित होगा।
  • मीन राशि के जातकों को पढ़ने में रुचि आएगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। भागदौड़ आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।