newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2021: अगर इन व्रत नियमों का करेंगे पालन तो मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

Chaitra Navratri 2021: हिंदू धर्म में नवरात्र का अलग ही महत्व है। इसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2021) 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप कुछ व्रत नियमों का पालन करेंगे तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर मनवांछित फल देंगी।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्र का अलग ही महत्व है। इसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2021) 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप कुछ व्रत नियमों का पालन करेंगे तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर मनवांछित फल देंगी। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र 22 अप्रैल को समाप्त होंगे। नौ दिनों तक चलने वाला ये त्यौहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। साथ ही व्रत भी किए जाते हैं। सभी नवरात्र का त्यौहार मनाते हैं और मां दुर्गा का व्रत रखते हैं।

navratri chaitra

कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में काम भावना पर नियंत्रण रखना चिहिए। महिला और पुरुष दोनों को ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। कहते हैं कि मन से मां दुर्गा की पूजा करने से वो भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

महिलाओं का सम्मान करने वालों पर मां दुर्गा हमेशा अपना आर्शिवाद बनाए रखती हैं। कहा जाता है कि जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां मां दुर्गा वास करती हैं।

नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही नौ दिन काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून आदि भी नहीं काटने की मान्यता है।

navratri 2020

ऐसा माना जाता है कि घट स्थापना के बाद घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में अखंड ज्योति जलाई है तो भी घर को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। एक सदस्य को हमेशा घर में रहना चाहिए।

माता के नौ दिनों की भक्ति वाले दिनों में, मनुष्य को मांस और मदिरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

घर में यदि कोई व्यक्ति व्रत नहीं भी रख रहा है तब भी उसके लिए बनने वाला भोजन सात्विक हो। नौ दिनों तक घर में छौंक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।