newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu tips: सोते समय सिरहाने रखकर कभी न सोयें ये चीजें, सो जाएगी आपकी जागी हुई किस्मत

Vastu tips: घर एक ऐसा स्थान है, जहां हम दिनभर की थकान के बाद लौटते हैं। घर सबसे सुखद स्थान होता है इसीलिए हम उसे अच्छे से सजा कर भी रखते हैं। घर पहुंचते ही हर व्यक्ति गहरी और अच्छी नींद लेना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात में अचानक बेचैनी होने लगती है

नई दिल्ली। व्यक्ति के जीवन पर वास्तु का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। घर में किसी भी चीज को गलत दिशा में रखते ही वास्तु दोष पैदा हो जाता है और जीवन में नकारात्मकता का प्रवेश हो जाता है। घर एक ऐसा स्थान है, जहां हम दिनभर की थकान के बाद लौटते हैं। घर सबसे सुखद स्थान होता है, इसीलिए हम उसे अच्छे से सजा कर भी रखते हैं। घर पहुंचते ही हर व्यक्ति गहरी और अच्छी नींद लेना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात में अचानक बेचैनी होने लगती है और नींद अच्छी नहीं आती है या पूरी नहीं होती इन सबका मुख्य कारण वास्तु का प्रभाव हो सकता है। कई बार रात को सोते समय हम अपने सिरहाने कई ऐसी चीजों को रख लेते हैं, जो वास्तु दोष की वजह बन जाता है। तो आइये जानते हैं, कौन सी हैं वो चीजें, जिन्हें सोते समय अपने सिरहाने नहीं रखनी चाहिए।

1. घर में पहनी जानी वाली स्लीपर्स बेड के नीचे या उसके आसपास न रखें। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में काफी अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मकता और मस्तिष्क पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. सिरहाने के नीचे कभी भी पर्स रखकर नहीं सोना चाहिए। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, पति-पत्नी में झगड़े भी शुरू हो जाते हैं।

3. रात को सोते समय अपने बिस्तर के आस-पास पानी की बोतल, जग आदि नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रभावित होती है। जिस वजह से व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

4. सोते समय अपने तकिए के नीचे गीता या सुंदरकांड रखकर सोएं। इससे मन तो शांत होता ही है, व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

5. कई लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे मोबाइल, घड़ी, फोन, लैपटॉप आदि तकिए के नीचे रखकर सोने के आदि होते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है।

6. वास्तु शास्त्र में मूली को तकिए के नीचे रखकर सोना काफी अच्छा और शुभ माना गया है। इसके अलावा, कहा जाता है कि इससे राहु का दोष दूर होता है। सुबह इस मूली को मंदिर जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।