newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshaya Tritiya 2023: गोल्ड ही नहीं अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों की खरीदारी होती है शुभ, मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Akshaya Tritiya 2023: अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो इसके अलावा और भी कई दूसरी चीजों की खरीदारी आप कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कौन सी हैं वो पांच चीजें जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन आप अगर खरीदते हैं तो आपको सुख समृद्धि मिलेगी…

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) का त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 22 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के त्यौहार की हिंदू धर्म और जैन समुदाय में काफी मान्यता है। इस दिन को काफी भाग्यशाली माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना यानी गोल्ड खरीदने का विधान है। कहते हैं इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है। हालांकि अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो इसके अलावा और भी कई दूसरी चीजों की खरीदारी आप कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कौन सी हैं वो पांच चीजें जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन आप अगर खरीदते हैं तो आपको सुख समृद्धि मिलेगी…

Akshaya Tritiya 2023

अक्षय तृतीया का क्या पूजा का शुभ समय 

पंचांग के अनुसार 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 49 से शुरू होगी जो कि दोपहर 12 बजकर 20 पर खत्म होगा।

अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी का शुभ समय कब है

अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी का शुभ समय रविवार, 23 अप्रैल 2023 को है। सुबह 5 बकर 48 मिनट से लेकर 7 बजकर 47 मिनट तक आप गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं।  खरीदारी के लिए आपको कुल 1 घंटा 59 मिनट का समय मिलेगा।

Gold Hallmarking.

ये 5 चीजें खरीदना माना जाता है अक्षय तृतीया पर शुभ

जैसा कि हमने आपको बताया था कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप इस दिन 11 कौड़िया खरीद लें। इन कौड़ियों की विधि-विधान से पूजा करें। इसके अलावा आप दक्षिणावर्ती शंख, पारद शिवलिंग, एकाक्षी नारियल और स्फटिक का कछुआ भी खरीद सकते हैं। अगर आप अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों में से कोई भी एक चीज अपने घर लाते हैं तो भी आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और ऐसे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।