Travelling: छठ पूजा पर देश के इन सूर्य मंदिरों में दर्शन करने जरुर जाएं, वास्तुकला का अद्भुत नमूना हैं सालों से खड़ी ये इमारतें  

Travelling: छठ पूजा के पावन मौके पर आइए आपको देश के प्रसिद्ध और ऐसे अद्भुत सूर्य मंदिरों के बारे में बताते हैं, जिनका आध्यात्मिक महत्व तो है ही, ये वास्तुकला के अद्भुत नमूने भी हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो चमत्कारी मंदिर जिन्हें सभी को जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए…

Avatar Written by: October 28, 2022 7:07 pm

नई दिल्ली। देश ने हाल ही में पंचदिवसीय दीवाली का उत्सव पूरे जश्न के साथ मनाया। और इसी सप्ताह छठ पूजा का त्योहार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भारत में प्रकृति पूजा का बहुत महत्व है। छठ पूजा में भी प्रकृति की पूजा की जाती है। इस दिन उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करने का विधान है। इसके अलावा, इसमें छठी मैया की भी पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा के पावन मौके पर आइए आपको देश के प्रसिद्ध और ऐसे अद्भुत सूर्य मंदिरों के बारे में बताते हैं, जिनका आध्यात्मिक महत्व तो है ही, ये वास्तुकला के अद्भुत नमूने भी हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो चमत्कारी मंदिर जिन्हें सभी को जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए…

1. सूर्य मंदिर, मोढ़ेरा(Sun Temple, Modhera)

अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर का निर्माण सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथम द्वारा करवाया गया था। सूर्यदेव सम्राट के कुल देवता थे।

2.कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिसा (Konark Sun Temple)

ओडिसा में स्थित ये मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण राजा नरसिंहदेव द्वारा 13वीं शताब्दी में करवाया गया था।

3.मार्तंड सूर्य मंदिर (Martand Sun Temple)

7वीं से 8वीं शताब्दी यानी मध्यकाल में निर्मित इस मंदिर का निर्माण सूर्य राजवंश के राजा ललितादित्य द्वारा करवाया गया था।

4.बेलाउर सूर्य मंदिर (Belaur Surya Mandir)

बिहार के भोजपुर जिले के बेलाउर गांव में स्थित इस मंदिर का निर्माण राजा सूबा ने करवाया था।

5.झालरापाटन सूर्य मंदिर (Jhalrapatan Sun Temple)

इस मंदिर का निर्माण दसवीं शताब्दी में मालवा के परमार वंशीय राजाओं द्वारा करवाया गया था। झालरापाटन, सिटी ऑफ वेल्स यानी घाटियों के शहर में स्थित इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की सुंदर प्रतिमा स्थापित है। इसे पद्मनाभ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

6.मार्तंड मंदिर प्रतिरूप

ये मंदिर दक्षिण कश्मीर में स्थित है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, इसे मार्तण्ड कश्यप ऋषि के तीसरे पुत्र का जन्म स्थान भी माना जाता है।

7.औंगारी ​सूर्य मंदिर (Aungari Sun Temple) 

नालंदा में स्थित ये प्रसिद्ध सूर्य धाम देश भर में प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि यहां के तालाब में स्नान करने से कुष्ठ रोग दूर होते हैं। ये मंदिर भगवान कृष्ण के पुत्र साम्ब द्वारा निर्मित 12 सूर्य मंदिरों में से एक है।

8.उन्नाव का सूर्य मंदिर (Sun Temple, Unnao)

मध्य प्रदेश के उन्नाव में स्थित बह्यन्य देव नामक इस मन्दिर में भगवान सूर्य की पत्थर की मूर्ति विराजमान है।

9.रनकपुर सूर्य मंदिर (Ranakpur Surya Temple)

राजस्थान के रणकपुर में स्थित ये मंदिर वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। इस मंदिर के निर्माण  में नागर शैली मे सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है। इस प्रसिद्ध सूर्य मंदिर को जैन धर्म के लोगों द्वारा बनवाया गया है।

10.सूर्य मंदिर रांची (Sun Temple, Ranchi)

रांची से करीब 39 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सूर्य मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी के दिन यहां विशेष मेले का आयोजन किया जाता है।