newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Third Sawan Somwar 2023: सावन के तीसरे सोमवार पर इन चीजों के भोग से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, बरसाएंगे कृपा

Third Sawan Somwar 2023: सावन के महीने में भोलेनाथ को कई खास चीजों का भोग भी लगाया जाता है जिससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि का तो आशीर्वाद मिलता ही है साथ ही ग्रहों के दुष्प्रभावों से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो चीजें जिनका अगर आप सावन के सोमवार में भोलेनाथ को भोग लगाएंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

नई दिल्ली। 4 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो चुका है। सावन के महीने को हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। इस महीने में महादेव की उपासना का विधान है। कहते हैं सावन के महीने में की गई पूजा से भोलेनाथ प्रसन्न होकर व्यक्ति पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं। सावन के महीने में मांस-मदिरा, तामसिक चीजों के सेवन की मनाही होती है साथ ही ब्रह्मचर्य का भी पालन किया जाता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार और भी शुभ माने जाते हैं। माना जाता है कि अगर सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोलेनाथ की उपासना करने और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 1 दिन बाद यानी 24 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। इस दिन शिव और सिद्धि के साथ ही रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन की महत्ता काफी बढ़ गई है। अगर आप इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाएंगे तो भी आपको कई गुना फल प्राप्त होगा। सावन के महीने में भोलेनाथ को कई खास चीजों का भोग भी लगाया जाता है जिससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि का तो आशीर्वाद मिलता ही है साथ ही ग्रहों के दुष्प्रभावों से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो चीजें जिनका अगर आप सावन के सोमवार में भोलेनाथ को भोग लगाएंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Sawan Dusra Somwar 2023

सावन के तीसरे सोमवार पर लगाएं शिवजी को इन चीजों का भोग

  • भोलेनाथ को सावन के तीसरे सोमवार पर आप दूध, दही और ड्राई फ्रूट से बनी ठंडाई का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को आरोग्य का वरदान मिलता है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष का भोलेनाथ मे पान किया था तो उनकी पीड़ा को ठंडी चीजों से ही शांत किया गया था।
  • भोलेनाथ की अगर आप कृपा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे तो सावन के सोमवार पर आप शिवजी की पूजा में घी, मेवे और सूजी के हलवे का भोग लगाएं। भोलेनाथ इससे घर में सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।

Sawan Vrat Diet Tips

  • सफेद मिठाई और सफेद रंग के पकवान भोलेनाथ को प्रिय हैं। ऐसे में आप चावल की खीर भोलेनाथ को चढ़ाएं। इससे आपको चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। साथ ही मानसिक रूप से तनाव झेल रहे हैं तो भी आपको फायदा होता है।
  • महादेव को पांच प्रकार के ऋतु फल का भोग भी आप लगा सकते हैं। आप चाहें तो गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की और संतान प्राप्ति होगी।

Sawan Shivratri Upay

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।