newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Singh Sankranti 2023: आज सिंह संक्रांति पर इन राशि वालों को होगा फायदा, पैसों से लेकर नौकरी में मिलेगी सफलता

Singh Sankranti 2023: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इन राशि के लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पड़ेगी। इससे इन्हें धन संबंधी लाभ तो होगा ही साथ ही दूसरे भी कई सुख मिलेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

नई दिल्ली। आज 17 अगस्त, गुरुवार को सिंह संक्रांति (Singh Sankranti) है। दरअसल, जब सूर्य…सिंह राशि में प्रवेश करता है तो उसका ये प्रवेश (Surya Gochar 2023) करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इन राशि के लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पड़ेगी। इससे इन्हें धन संबंधी लाभ तो होगा ही साथ ही दूसरे भी कई सुख मिलेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

Mesh Sankranti 2023

सिंह संक्रांति पर इन 4 राशियों को होगा फायदा

मकर राशि

आज, 17 अगस्त को सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से मकर राशि के जातकों का काफी फायदा होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने लीडर का सहयोग मिलेगा। रूके-अधूरे काम पूरे होंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे इससे आपको सुखद अनुभव होगा। रुका पैसा मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो पैसों की कमी का एहसास नहीं होगा।

Mesh Sankranti 2023

मेष राशि

मेष राशि के जो जातक हैं उनके लिए तो सूर्य का सिंह राशि में गोचर भाग्य चमका देगा। इस गोचर से आपको आपके कार्यस्थल पर बड़ा पद मिलेगा। निवेश कर पाएंगे। जमकर फायदा होगा। व्यापार सफल होने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। घर-परिवार और उच्च अधिकारियों सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपकी संतान का करियर बढ़ेगा। बिजनेस में कोई डील आपको दोगुना लाभ देगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके हर कर्ज दूर होंगे और धन की आवक बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Makar Sankranti...

कर्क राशि

जो कर्क राशि के जातक हैं उन्हें सिंह संक्रांति पर मां लक्ष्मी की कृपा से फायदा होगा। अच्छी जॉब के ऑफर मिल सकते है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आएगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।