newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Navami 2023: रामनवमी पर आज इन राशि वालों की होगी चांदी, होंगे बड़े फायदे!

Ram Navami 2023: 30 मार्च को रामनवमी पर मालव्य, केदार, हंस, महाभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ योग और राशियों में परिवर्तन का असर कुछ राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए रामनवमी का पर्व शुभ रहने वाला है।

नई दिल्ली। आज गुरुवार, 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है क्योंकि इस दिन चैत्र नवरात्रि की नवमी को लेकर माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है साथ ही रामनवमी (Ram Navami 2023) भी मनाई जाती है। रामनवमी, भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कहा जाता है कि श्री हरि विष्णु (Shri Hari Vishnu) ने धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अपना सातवां अवतार राम के रूप में लिया था। यही वजह है कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

Ram Navami

इस साल 2023 में रामनवमी का पर्व काफी खास होने वाला है क्योंकि इस बार रामनवमी पर सूर्य देव, बुध, गुरु और मीन राशि में होंगे। वहीं, शनिदेव, कुंभ और शुक्र राशि में, तो वहीं, राहु मेष राशि में विराजमान हैं। 30 मार्च को आज रामनवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिनमें केदार, हंस, मालव्य, महाभाग्य, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग शामिल हैं। इस शुभ योग और राशियों में परिवर्तन का असर कुछ राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए रामनवमी का पर्व शुभ रहने वाला है।

Ram Navami

इन राशि वालों के लिए शुभ है रामनवमी 2023

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो लोग हैं उनके लिए रामनवमी का पर्व काफी खास रहने वाला है। वृष राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर भी आपको आपके सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। इसके अलावा आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो लोग निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं वो आज निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए रामनवमी का पर्व काफी शुभ रहने वाला है क्योंकि आज इन लोगों को अपने पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आप लोगों को इनकम के नए ऑप्शन मिलेंगे साथ ही काम की जगह पर आपका वर्चस्व भी बढ़ेगा।

Ram Navami

तुला राशि

तुला राशि के जो जातक हैं उन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप लोगों की इनकम में बढ़ोतरी की भी पूरी-पूरी संभावना है। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। तुला राशि के जातकों का लोगों के बीच मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज रामनवमी के अवसर पर जो तुला राशि वाले शादीशुदा लोग हैं उन्हें अपने जीवन में सुख और शांति दोनों की प्राप्ति होगी।