newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Six Finger Astrology: बेहद भाग्यशाली होते हैं 6 उंगलियों वाले लोग, जानिए ऐसे लोगों के बारे में खास बातें

Six Finger Astrology: कई लोगों के हाथ या फिर पैरों में पांच की जगह 6 उंगलियां होती है। भले ही ये देखने में अच्छी न लगे लेकिन ये लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। जिन लोगों के हाथों में 6 उंगलियां होती हैं ये लोग 5 उंगलियों वाले लोगों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। तो चलिए जानते हैं और क्या खास बात होती है 6 उंगलियों वाले लोगों में जो इन्हें अलग और खास बनाती है।

नई दिल्ली। वैसे तो आम तौर पर हमारे हाथों में पांच उंगलियां होती है। हाथों के साथ ही पैरों में भी पांच ही उंगलियां होती हैं लेकिन कई लोगों के हाथ या फिर पैरों में पांच की जगह 6 उंगलियां होती है। भले ही ये देखने में अच्छी न लगे लेकिन ये लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। जिन लोगों के हाथों में 6 उंगलियां होती हैं ये लोग 5 उंगलियों वाले लोगों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। तो चलिए जानते हैं और क्या खास बात होती है 6 उंगलियों वाले लोगों में जो इन्हें अलग और खास बनाती है।

कैसे होते हैं 6 उंगली वाले लोग

  • जिन लोगों के हाथों में 6 उंगलियां होती है ये लोग दूसरे लोगों के कामों में हमेशा ही कमियां खोजते रहते हैं। यही वजह है कि कई बार इनके इस व्यवहार के कारण लोगों का संबंध लोगों से बिगड़ जाता है।
  • जिन लोगों के हाथों या पैरों में 5 उंगलियों के अलावा 1 अतिरिक्त उंगली छोटी उंगली से जुड़ी हुई होती है तो उस पर बुध पर्वत का और अंगूठे से जुड़ी उंगली पर शुक्र पर्वत का प्रभाव बना रहता है।

  • बुध के प्रभाव के कारण ये लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं। तेज दिमाग होने के कारण ये लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
  • 6 उंगलियां वाले लोगों के काम करने की क्षमता दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा होती है। ये लोग हर काम को बेहतर ढंग से करना जानते हैं।
  • ऐसे लोगों का दिमाग काफी अच्छा चलता है। ये लोग अपने काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते है।

6 Fingers.....

  • ऐसे लोग अच्छे आलोचक भी होते हैं। यही कारण है कि ये लोग दूसरो को पसंद भी नहीं आते।
  • शुक्र के प्रभाव के कारण ये 6 उंगलियां वाले लोग काफी कलात्मक और शौकीन होते हैं।
  • ऐसे लोगों को नई-नई जगहें घूमने का शौक होता है। ऐसे लोग बहुत मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाते हैं। इन कमाए गए पैसों को ये लोग आरामतलब जिंदगी जीने में खर्च करते हैं।