newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Surya Grahan 2021: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है।

नई दिल्ली। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान शुभ काम और पूजा पाठ नहीं किए जाते। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, यही कारण है कि शुभता में कमी आ जाती है।

गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान-

— सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो सुई में धागा न डाले।

— सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ काटना और छीलना नहीं चाहिए।

— इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ छौंकना नहीं चाहिए।

— कहा तो ये भी बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निलकना चाहिए।

आपतो बता दें कि ये नियम इस बार भारत में लागू नहीं होते क्योंकि सूर्य ग्रहण इस साल भारत में नहीं दिखने वाला। यही कारण है कि इस साल सूतक यहां मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भले ही इसके नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन सूर्य एक है, इसलिए इसके प्रभावों से बचा नहीं जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण भारत में नहीं दिख पाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए सूतक के नियम भी यहां मान्य नहीं होगे।