newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2022: इस चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, जानें किस चीज को करने से करें परहेज

Chandra Grahan 2022: देश के पूर्वी उत्तर राज्यों में  पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण का असर शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह 15 दिनों के अंतराल में दूसरा ग्रहण है। चलिए हम आपको बताते है इस दिन गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं।

नई दिल्ली। अगर सूर्य ग्रहण की बात करें तो दीपावली के दिन इस बार सूर्य ग्रहण लगा था वहीं अब अगले महीने यानी नवंबर में चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण की तारीख 08 नवंबर 2022 को है, यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। भारत में चंद्रग्रहण लगने के कारण सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूरा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। देश के पूर्वी उत्तर राज्यों में  पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण का असर शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह 15 दिनों के अंतराल में दूसरा ग्रहण है। चलिए हम आपको बताते है इस दिन गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं-

देव दीपावली पर लगेगा चंद्र ग्रहण

सूतक काल चंद्रग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लगेगा। भारत के अलावा अमेरिका, एशिया, पेसिफिक और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। यह चंद्र ग्रहण देव दीपावली पर लगेगा। हम आपको बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी दीवाली के अगले दिन ही लगा था। हम आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान महिलाओं को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए और ना ही इस दौरान बाहर निकलना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ता है।

ग्रहण के दौरान महिलाएं इन चीजों का रखें विशेष ध्यान-

  • गर्भवती महिला को ना सूर्य ग्रहण देखना चाहिए ना हि चंद्र ग्रहण।
  • इस दौरान गर्भवती महिलाएं घर पर ही रहें।
  • ग्रहण के शुरू और खत्म होने के बाद महिलाओं को स्नान करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान नुकीली चीज का प्रयोग न करें।
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के वक्त सोने से बचें।