newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Puja Thali For Chaitra Navratri 2024: माता रानी को खुश करने में न रह जाए कमी, नवरात्रि पर पढ़ ले पूजा की ये फुल लिस्ट

Puja Thali For Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में भक्त पूरे विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा करते हैं और कोशिश करते हैं कि पूजा में कोई कमी न रह जाए। आज हम आपके लिए नवरात्रि की पूजा थाली और फुल सामग्री की लिस्ट लेकर आए हैं

नई दिल्ली। 09 अप्रैल से देशभर में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और लोगों ने माता रानी को खुश करने के लिए अभी से घर में साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है। नवरात्रि में भक्त पूरे विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा करते हैं और कोशिश करते हैं कि पूजा में कोई कमी न रह जाए। आज हम आपके लिए नवरात्रि की पूजा थाली और फुल सामग्री की लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप समय से पहले पूजा की सारी तैयारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या चीजें हैं।


माता रानी का श्रृंगार

नवरात्रि में माता रानी का श्रृंगार बहुत जरूरी होता है,जिसमें कुछ सुहाग की चीजों का होना बहुत जरूरी है।
1. हरी या लाल चूड़ियां
2. सिंदूर
3. बिंदी
4. लाल चुन्नरी
5. लिपस्टिक
6. मेहंदी
7. आलता
8.शीशा
इसके अलावा नथ, गजरा, हार, और पोशाक अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।


हवन और पूजा के लिए सामग्री

1. मिट्टी का बर्तन( हवन के लिए)
2. सामग्री
3. कपूर
4. धूप और घी
5. सुपारी और पान का पत्ता
7. मिट्टी के दिए
8. लाल रोली और चावल
9.गंगाजल
10. हल्दी और चावल
11. लौंग
12. माता रानी की तस्वीर(अगर नहीं है तो)

13. उपला


भोग का सामान

1. भोग के लिए हरी इलायची
2. बताशे या कुछ भी मीठा
3. कोई भी फल
4. आप मिठाई भी शामिल कर सकते हैं।


कलश स्थापना और पूजा का सामान

1. नारियल और उसकी लाल चुन्नी
2. जौ उगाने के लिए बर्तन और जौ और मिट्टी
3. चौकी और लाल कपड़ा
4. आम के पत्ते या अशोक के पत्ते
5. कलावा
6. 1 कलश