newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Year First Ekadashi 2023: 2 जनवरी को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए करें ये उपाय

New Year First Ekadashi 2023: इस बार की पुत्रदा एकादशी पर तीन शुभ संयोग (सिद्ध, साध्य, रवि) बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन की गई पूजा और व्रत का फायदा आपको तीन गुना मिलेगा। कहा जाता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करता है या फिर व्रत करता है तो उसे एक यज्ञ के बराबर फल मिलता है।

नई दिल्ली। नए साल 2023 की शुरुआत में एकादशी के साथ हो रही है। साल की पहली एकादशी 2 जनवरी को मनाई जाएगी। 2 जनवरी को पुत्रदा एकादशी पड़ रही है जो काफी खास है। इस बार की पुत्रदा एकादशी पर तीन शुभ संयोग (सिद्ध, साध्य, रवि) बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन की गई पूजा और व्रत का फायदा आपको तीन गुना मिलेगा। कहा जाता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करता है या फिर व्रत करता है तो उसे एक यज्ञ के बराबर फल मिलता है।

ये महिलाएं जरूर करें पुत्रदा एकादशी व्रत

साल में दो बार पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2023) का व्रत रखा जाता है। इस बार पहला व्रत 2 जनवरी को पड़ रहा है। साल की शुरुआत में आने जा रहे इस पुत्रदा एकादशी व्रत को उन महिलाओं को जरूर करना चाहिए जिनकी कोई संतान नहीं है। इस व्रत को करने से महिलाओं को संतान प्राप्ति भी होती है।

पौष पुत्रदा एकादशी 2023 का शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी 2023 का शुभ मुहूर्त 1 जनवरी रविवार शाम 7 बजे से शुरू होगा जो कि अगले दिन 2 जनवरी तक रहेगा। 2 जनवरी के रात आठ बजे ये एकादशी तिथि खत्म होगी। व्रत 2 जनवरी को ही रखा जाएगा।

इस दिन करें ये उपाय

  • जो लोग जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं तो उन्हें पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। नीचे देखिए कौन से हैं वो उपाय जो आपको करने हैं…
  • अगर आप संतान प्राप्ति के लिए व्रत कर रहे हैं तो भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला चढ़ाएं। भगवान को चंदन घिसकर लगाएं और इस बात का भी ख्याल रखें कि जो माला आप चढ़ा रहे हैं वो ताजे फूलों की हो।
  • आप अपने संतान की करियर में तरक्की चाहते हैं तो इस दिन आपको अपने बच्चे के माथे पर केसर घिसकर लगाना चाहिए। आपको इस दिन गरीब-जरूरतमंद लोगों को पीले रंग के कपड़े भी दान में देने चाहिए।