newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Navami 2021 : जानें क्यों मनाई जाती है राम नवमी, यहां पढ़ें महत्त्व

Ram Navami 2021 : इस साल रामनवमी (Ram Navami) 21 अप्रैल को मनाई जा रही है। भगवान राम (Lord Rama) का जन्मोत्सव पूरे जोश व धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।

नई दिल्ली।  इस साल रामनवमी (Ram Navami) 21 अप्रैल को मनाई जा रही है। भगवान राम (Lord Rama) का जन्मोत्सव पूरे जोश व धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था।

Lord Rama

राम नवमी महत्त्व

रामनवमी पर्व देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के दिन ही चैत्र नवरात्र भी समाप्त होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि ऐसा माना गया है कि इसी दिन भगवान श्रीराम जी का जन्म हुआ था। ध्यान रखें कि पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल जरूर होना चाहिए। हिंदू संस्कृति में रामनवमी बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करने और दान करने से काफी पुण्य की प्राप्ति होती है। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसीलिए इस दिन पूरे समय पवित्र मुहूर्त होता है। लिहाजा, इस दिन नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश करना काफी शुभ होता है।

रामनवमी का दिन भगवान राम की स्मृति को समर्पित है। राम सदाचार के प्रतीक हैं, और इन्हें मर्यादा पुरूषोतम कहा जाता है। रामनवमी को राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जो पृथ्वी पर अजेय रावण से युद्ध लडने के लिए आए। राम राज्य शांति व समृद्धि की अवधि का पर्यायवाची बन गया है। भारत में राम संस्कृति पुरूष के तौर पर स्वीकारे जाते हैं। वाल्मिकी रामायण से लेकर तुलसीकृत रामचरित मानस और उसके बाद भी अलग-अलग तरह से राम का चरित्र चित्रण किया गया है। राम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरूष के तौर पर स्थापित हैं। ये हमारी आस्था और परंपरा के प्रतीक हैं। राम का जन्म पृथ्वी पर असुरों के नाश के उद्देश्य से हुआ है। जब पृथ्वी पर हर तरफ संघर्ष और भय का राज्य था, तभी राम के जन्म की जरूरत महसूस हुई थी।

Lord Rama

रामनवमी तिथि

राम नवमी 21 अप्रैल 2021, बुधवार को है। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2021 (रात 12:43 से लेकर) शुरू हो रहा है। वहीं, राम नवमी समाप्त होना का मुहूर्त 22 अप्रैल 2021 (रात 12:35 तक) है। राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त- 11:02 से लेकर 13:38 तक है।