नई दिल्ली। शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है। 10 जून यानी आज शनि जयंती (Shani Jayanti) है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। न्याय के देवता हर इंसान को कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव कर्म करने के अनुसार की फल देते हैं। शनि जयंती के दिन कुछ कार्यों की मनाही होती है। जो हम इस लेख में बताने जा रहे हैं। आज के दिन भूलकर भी ये 5 कार्य ना करें। वरना शनि देव नाराज हो सकते हैं।
1- शनि जयंती के दिन घर में लोहे से बनी चीजें न लेकर आएं। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं और उनकी बुरी नजर आपको कंगाल कर सकती है।
2- शनि जयंती के दिन कांच की वस्तुएं खरीदना वर्जित माना गया है। इस दिन बाजार से शीशे की वस्तुएं खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए वरना शनि देव नाराज हो सकते हैं।
3- शनि जयंती के दिन पैसों के लेन-देन ना करें साथ ही किसी व्यक्ति से कर्ज लेकर रुपया घर न लाएं।
4- शनि जयंती के दिन बाल न कटवाएं, नाखून ना काटें। ऐसा करने से शनि आपकी आर्थिक तरक्की में रुकावट बन सकते हैं।
5- इस दिन पवित्र पौधे जैसे कि तुलसी, दुर्वा, बेल पत्र, पीपल के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से भी शनि का प्रकोप आपको घेर सकता है।