newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Signs Of Money Coming: धन आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, गलती से भी न करें मिस

Signs Of Money Coming: अगर आप जीवन में धनवान बनने का योग है और अचानक से आपको कुछ खास संकेत बार-बार मिल रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि वो संकेत कौन-कौन से हैं।

नई दिल्ली। माना जाता है कि मन साफ हो तो कुछ भी होने से पहले उसका संकेत मिलता है। चाहे वो अच्छा हो या बुरा इंसान को कुछ न कुछ संकेत साक्षात या फिर सपने में मिलते हैं। हालांकि मनुष्य के अंदर ये क्षमता होनी चाहिए कि वो उन संकेतों को पहचान सके। अगर आप जीवन में धनवान बनने का योग है और अचानक से आपको कुछ खास संकेत बार-बार मिल रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि वो संकेत कौन-कौन से हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jai Shree Ram (@jaishreeramji_jsr)


गर्भवती महिला का दिखना– अगर आपको सपने में या हकीकत में भी बार-बार गर्भवती महिला दिख ही है, तो समझ लीजिए आपकी कीमत खुलने वाली है। गर्भवती महिला का दिखना शुभ संकेत होता है, जो मां लक्ष्मी से जुड़ा है।

नंबर 8 का दिखना– अगर आपको बार-बार नंबर 8 दिख रहा है, जो समझ लीजिए भविष्य में आप पर धन की वर्षा होने वाली है।


रंग-बिरंगे पक्षी का दिखना– रंग-बिरंगे पक्षियों का बार-बार दिखना भी शुभ संकेत होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है।

गिरा हुआ सिक्का दिखना– सड़क पर या कहीं भी अगर आपको सिक्के दिख रहे हैं या मिल रहे हैं तो ये साक्षात धन वर्षा होने का संकेत हैं। ऐसा अगर आपके साथ बार-बार हो रहा है, तो जल्द ही  आप माला-माल होने वाले हैं। इसके अलावा कानों में अचानक सिक्कों की खनखनाहट भी शुभ संकेत होता है।


उल्लू या बिल्ली का दिखना– अगर आपको अमावस्या के दिन उल्लू या बिल्ली दिखती है तो ये आपके लिए शुभ संकेत हैं। उल्लू मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसके अलावा सपने में सांप या पानी दिखना भी धन प्राप्ति के संकेत देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकरियों की न्युजरूमपोस्ट पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। अर्थात इसे अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।