newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Solar and lunar eclipse 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण, जानें अगले साल कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण

Solar and lunar eclipse 2024: हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। ग्रहण चाहे कोई सा भी लेकिन उसका सीधा असर पृथ्वी और इंसानों पर पड़ता है। ग्रहण को लेकर मान्यताएं भी हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में माना जाता है, जैसे घर से बाहर नहीं निकलना, गर्भवती महिलाओं का नुकीली चीजों से दूर रहना और खाने-पीने का निषेध रखना

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। ग्रहण चाहे कोई सा भी लेकिन उसका सीधा असर पृथ्वी और इंसानों पर पड़ता है। ग्रहण को लेकर मान्यताएं भी हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में माना जाता है, जैसे घर से बाहर नहीं निकलना, गर्भवती महिलाओं का नुकीली चीजों से दूर रहना और खाने-पीने का निषेध रखना। अब कुछ नहीं हफ्तों में नए साल 2024 का आगाज होने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि अगले साल यानी साल 2024 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं और कब पड़ने वाले हैं।

25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण

पूर्णिमा तिथि के दिन यानी 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन सोमवार है और ये साल का पहला ग्रहण होगा। ये ग्रहण काफी कमजोर होगा, इसका ज्यादा प्रभाव पृथ्वी पर नहीं देखने को मिलेगा। ये 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 02 मिनट कर रहेगा।

8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण

8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसकी अवधि तकरीबन 4 घंटे की रहेगी..। हालांकि इसका कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा और इसका ज्यादा असर भी पृथ्वी पर देखने को नहीं मिलेगा। 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और रात को ही 1 बजकर 25 मिनट पर खत्म हो जाएगा

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा।जो आंशिक तौर पर भारत में देखा जा सकेगा। हालांकि इसका प्रभाव बहुत ही कम होगा। दक्षिणी देशों में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इसकी अवधि भी तकरीबन 4 घंटे की होगी ,जो सुबह 6 बजकर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

2 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा और इस ग्रहण का असर भी भारत में नहीं देखने को मिलेगा, क्योंकि ग्रहण भारत में दिखेगा ही नहीं। ये ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और रात 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। इस ग्रहण को  चिली और अर्जेंटीना में साफ देखा जा सकेगा।