newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sun Transit : सूर्य कर रहे कुंभ राशि में गोचर, जानें इसका आप पर क्या होगा असर

पूर्वोत्तर के राज्यों में उपद्रव तथा बिहार, बंगाल के शासकों को परेशानी हो सकती है। रत्न, धातु, खनिज और खाद्य तेल महंगे हो सकते हैं। आइये जानें सूर्य के इस गोचर का आप सभी की राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

नई दिल्ली। ग्रहों के अधिपति सूर्य देव प्रतिपदा, शुक्रवार 12 फरवरी 2021 को रात्रि 09:12 पर कुंभ राशि में गोचर (Sun Transit) करेंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं और यह संक्रांति शुक्रवार रात्रि के समय होने से शुभ फल देने वाली होगी। इससे जनता को कष्टों से कुछ राहत मिलेगी पर शासन की कठिनाइयों में वृद्धि होगी। महोदरी योग बनने से आपराधिक गतिविधियां जैसे हत्या, लूट, अपहरण इत्यादि बढ़ सकती हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में उपद्रव तथा बिहार, बंगाल के शासकों को परेशानी हो सकती है। रत्न, धातु, खनिज और खाद्य तेल महंगे हो सकते हैं। आइये जानें सूर्य के इस गोचर का आप सभी की राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

jyotish

मेष
सूर्य के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी, पद और मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समारोह आदि का भी सुख मिल सकता है।

वृष
सूर्य के इस गोचर से वृष राशि के जातकों के सम्पूर्ण अभीष्ट सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य उत्तम होगा एवं मानसिक प्रसन्नता मिलेगी।

मिथुन
सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों को सुख में कमी और आर्थिक परेशानी दे सकता है। घर से दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

 

कर्क
सूर्य के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्या, पत्नी से पीड़ा, वाहन और शत्रु से कष्ट मिल सकता है।

सिंह
सूर्य का यह गोचर सिंह राशि के जातकों को पेट सम्बन्धी शिकायत और दांपत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

कन्या
सूर्य के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को धन और मान मिलेगा, परीक्षा में सफलता और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

 

तुला
सूर्य के इस गोचर से तुला राशि के जातकों को मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है, मित्रों से मतभेद एवं प्रेम के मामले में असहजता दे सकता है।

वृश्चिक
सूर्य का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को घरेलु सुख में कमी, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य से चिंता दे सकता है।

धनु
सूर्य के इस गोचर से धनु राशि के जातकों को सर्व सुखों की प्राप्ति होगी, शत्रु पराजित होगा, धन और स्थान का लाभ मिलेगा।

Sagittarius

मकर
सूर्य का यह गोचर मकर राशि के जातकों को मानसिक पीड़ा, व्यापार में हानि, आंखों की समस्या, खर्च में बढ़ोतरी दे सकता है।

कुंभ
सूर्य के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों को झगड़ा, शारीरिक कष्ट, पेट की समस्या, चिड़चिड़ापन जैसे फल मिल सकते हैं।

मीन
सूर्य का यह गोचर मीन राशि के जातकों को खर्च में वृद्धि, धन की हानि और आर्थिक परेशानी तथा घर से दूर प्रवास करा सकता है।

 

यहाँ दिए गए विचार लेखक के अपने हैं, अपनी प्रतिक्रिया एवं अपने प्रश्न आप उन्हें  suntoshkumarchaturvedy@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।