newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, आइए जानते है किस राशि पर इसका पड़ेगा दुष्प्रभाव

Chandra Grahan 2023: ज्योतिष का ऐसा मानना है कि चंद्र ग्रहण का असर ना कि लोगो पर बल्कि राशि पर भी पड़ता है या यूं कहे कि पूरी पृथ्वी पर इसका असर देखने को मिलता है। इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि पर लगने जा रहा है। हालांकि, भारत में चंद्र ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा ना ही इसका सूतक लगेगा लेकिन ज्योतिष विद्या की माने तो इसका बुरा प्रभाव कुछ राशियों में देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली। आज यानी 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। आज के ही दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस बार चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। इसके अलावा, प्रशांत,अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा। इस बार चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होकर रात के 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। वैसे तो ग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व देखा गया है। ऐसे में इसका किन राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में जानते हैं-

किस राशि पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा

ज्योतिष का ऐसा मानना है कि चंद्र ग्रहण का असर ना कि लोगो पर बल्कि राशि पर भी पड़ता है या यूं कहे कि पूरी पृथ्वी पर इसका असर देखने को मिलता है। इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि पर लगने जा रहा है। हालांकि, भारत में चंद्र ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा ना ही इसका सूतक लगेगा लेकिन ज्योतिष विद्या की माने तो इसका बुरा प्रभाव कुछ राशियों में देखने को मिलेगा। इसलिए इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों को थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। मेष राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण वाले दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें इससे आपके ऊपर गलत प्रभाव पड़ सकता है और आपको इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते है।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। इन राशि वालों को भी थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते है। इस दिन किसी से झगड़ा मोल लेने से बचें। साथ ही आज के दिन परिवार के बीच मन मुटाव बढ़ सकता है।

कर्क राशि-

कर्क राशि वालों की बात करें तो इनके लिए भी यह चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरुरत है। नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप कुछ भी करने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लें।

सिंह राशि-

सिंह राशि के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण काफी खराब होने वाला है। इस राशि वालों को आज कोई अप्रिय सूचना मिलने के संकेत है। ऐसे में आज आपको काफी सोच-विचार के बाद कुछ भी करने की जरुरत है।