newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान कई नियमों का पालन भी करना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। वरना इन महिलाओं और इनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

नई दिल्ली। सन 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 2 दिन बाद यानी 20 अप्रैल 2030 को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय स्थिति है जिसका व्यक्ति के जीवन पर काफी असर पड़ता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कई नियमों का पालन भी करना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। वरना इन महिलाओं और इनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

Surya Grahan 2023

  • सूर्य ग्रहण का बच्चे और महिलाओं पर बुरा असर पड़ता है ऐसे में अगर सूर्य ग्रहण शुरू हो गया हो तो गर्भवती महिलाएं बाहर निकलने से बचें। जितना हो सके घर में ही रहें।
  • गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहि। इससे सूर्य ग्रहण की किरणों का असर महिला और उनकी आंखों पर पड़ता है। इसलिए जितना हो सके गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण को देखने से बचें।

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीज जैसे चाकू, कैंची, सुई का इस्तेमाल भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर महिलाएं सूर्य ग्रहण या किसी भी ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल करती हैं तो इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूर्य ग्रहण के ग्रहण के वक्त भोजन करना वर्जित होता है। मान्यता है कि ग्रहण के वक्त भोजन दूषित हो जाता है। ऐसे में जो गर्भवती महिलाएं हैं वो भोजन की जगह फलों का सेवन कर सकती हैं।

Surya Grahan 2023

  • ग्रहण के दौरान जो महिलाएं हैं वो कढ़ाई-बुनाई का काम करने से भी बचें। इस दौरान महिलाओं को पेड़ पौधों को छूना भी नहीं चाहिए। जब ग्रहण खत्म हो जाए तो इसके बाद स्नान जरूर करना चाहिए और पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए।