newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Falgun Maas 2023: आज से शुरू हुआ फाल्गुन का महीना, भूलकर भी न करें ये काम वरना…

Falgun Maas 2023: इस खास महीने में कई पवित्र त्यौहार और व्रत पड़ते हैं लेकिन कई ऐसी बातें भी हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो नियम जिनका फाल्गुन के माह में आपको पालन जरूर करना चाहिए…

नई दिल्ली। हिन्दू कैलेंडर का 12वां महीना फाल्गुन (Falgun Maas 2023) का होता है। ये महीना काफी खास होता है क्योंकि इस महीने में देवों के देव महादेव से लेकर श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा पाठ की जाती है। इस साल 2023 में फाल्गुन (Falgun Maas) का ये महीना आज 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रहा है जो कि अगले महीने मार्च में 7 तारीख को खत्म होगा। ये तो हमने आपको बता ही दिया है कि इस खास महीने में कई पवित्र त्यौहार और व्रत पड़ते हैं लेकिन कई ऐसी बातें भी हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो नियम जिनका फाल्गुन के माह में आपको पालन जरूर करना चाहिए…

Falgun Maas 2023

फाल्गुन मास के 28 दिनों में क्या करें, क्या न करें

  • इस बात का ख्याल रखें कि फाल्‍गुन माह में ठंडे पानी से या फिर सादे पानी से नहाएं.
  • गर्म पानी से इस फाल्गुन के महीने में नहाने से बचें.
  • कोशिश करें कि फाल्गुन के इस महीने में आप अनाज की बजाय ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें.

shiv ji...

  • इस महीने (फाल्गुन माह) में रात के समय तो खासकर फलों को ही खाएं.
  • फाल्‍गुन रंगों का महीना कहा जाता है क्योंकि इसी महीने होली का त्योहार भी मनाया जाता है.
  • ऐसे में आप रंग-बिरंगे कपड़े इन पूरे महीने पहने.

Falgun Maas 2023

  • फाल्गुन का ये पूरा महीना देवों के देव महादेव और श्री कृष्ण का होता है ऐसे में रोजाना आप इनकी पूजा जरूर करें.
  • फाल्‍गुन महा काफी पवित्र होता है ऐसे में इस महीने में आप मास, मदिरा, धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें.
  • इसके अलावा एक और चीज जिसका आपको ख्याल रखना है वो ये है कि इस पूरे महीने में आप किसी का न तो अनादर करें और न ही किसी के साथ बुरा बर्ताव करें.