newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Signature Astrology: आपके साइन करने के तरीके में छीपे हैं कई गहरे राज, जानिए क्या हैं वो

Signature Astrology: कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि अपने साइन के नीचे लाइनें भी खींचते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपके साइन करने के तरीके से आपके व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि संपन्नता और सुख-दुख के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं क्या कहता है आपका साइन करने का तरीका…

नई दिल्ली। जैसे की हाथ की पांचों उंगलियां एक समान नहीं होती वैसे ही सभी लोगों का हस्ताक्षर यानी साइट करने का तरीका भी एक जैसा नहीं होता। कोई साइन करते हुए अपना पूरा नाम लिखाता है। तो कोई अपने नाम के पहले अक्षर को बनाकर बाकी को छोटा या फिर आधा ही लिखता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि अपने साइन के नीचे लाइनें भी खींचते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपके साइन करने के तरीके से आपके व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि संपन्नता और सुख-दुख के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं क्या कहता है आपका साइन करने का तरीका…

Signature..

सिग्नेचर भी खोलते हैं हमारे कई राज

  • जो लोग साइन करने के बाद उसके नीचे दो लाइन खींचते हैं, ऐसे लोग पैसा अनगिनत कमाते हैं लेकिन स्वभाव से कंजूस होते हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहता है पर ये खुद को हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं।
  • जो लोग साइन करने के बाद उसके नीचे पूरी रेखा खींचते हैं और उसके बाद में एक या दो बिंदु लगाते हैं। ऐसे लोगों को पैसा कमाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग बचत के मामले में काफी अच्छे होते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति सीधे और सरल तरीके से साइन करता है तो ऐसे लोगों का स्वास्थ्य और पैसे की  स्थिति सामान्य ही रहती है। ये लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतते।
  • कोई इंसान छोटे और शब्दों को तोड़ मोड़कर साइन करता है तो वो बहुत ही चालाक होते हैं। ऐसे लोग किसी भी तरीके से पैसा कमाना जानते हैं। हालांकि इसके चलते इन्हें कई बार अपमान भी झेलना पड़ता है।
  • जो लोग साइन करने के लिए अपने नाम का पहला अक्षर लिखते हैं और बाकी का नाम लिखकर नीचे एक बिंदू लगाते हैं, तो ऐसे लोग काफी अमीर होते हैं। ये लोग आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।इससे  इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है।

  • अगर कोई इंसान साइन ऊपर से नीचे की तरफ करता है, तो ऐसे लोग ज्यादा नकारात्मक विचारों वाले होते हैं। इन लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे इनको कई बार कर्ज लेने तक की नौबत तक आ जाती है।
  • अगर कोई साइन नीचे से ऊपर की तरफ करता है तो ऐसे लोग ज्यादातर धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों को जब भी पैसों की जरूरत होती है तो ये बड़ी आसानी से उसका इंतजाम कर लेते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति साइन करने के दौरान पहला अक्षर थोड़ा बड़ा और बाकी के अक्षर छोटे और सुंदर लिखता है तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में धीरे-धीरे उच्चा स्थान प्राप्त करता है। स्वास्थ्य के मामले में भी ये काफी अच्छे होते हैं।

Signature..

  • अगर किसी इंसान के साइन के दौरान पहला अक्षर बहुत बड़ा होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत गुणी होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में अचानक धन लाभ भी होता है। इसके साथ ही ये लोग शरीर से भी काफी स्वस्थ रहते हैं।
  • जो लोग साइन करते वक्त कलम पर दबाव कम डालते हैं तो ऐसे लोग धन कमाने के लिए जोर जबरदस्ती भी करने से नहीं कतराते। ये लोग तनाव में ज्यादा रहते हैं।