newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy New Year 2022 (January Vrat Tyohar): साल के पहले महीने जनवरी में हैं कई व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Happy New Year 2022 (January Vrat Tyohar): जनवरी का पूरा महीना ही व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। मासिक शिवरात्रि से शुरू हो रहे इस महीने में पौष अमावस्या, विनायक चतुर्थी, गुरु गोविंद सिंह जयंती, स्वामी विवेकानंद जयंती, पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे।

नई दिल्ली। एक दिन बाद नए साल 2022 (New Year 2022) की शुरूआत हो जाएगी। नए साल की शुरूआत भगवान भोले भंडारी (Lord Shiva) के दिन यानी मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) जैसे पवित्र दिन से हो रही है। ऐसे में अगर आप इस दिन बाबा को प्रसन्न कर लेते हैं तो इससे आपको पूरा साल उनकी कृपा मिलती है। जनवरी का पूरा महीना ही व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। मासिक शिवरात्रि से शुरू हो रहे इस महीने में पौष अमावस्या, विनायक चतुर्थी, गुरु गोविंद सिंह जयंती, स्वामी विवेकानंद जयंती, पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे साल के पहले महीने जनवरी में कब और कौन से पड़ेंगे जिससे आप पहले ही इनके लिए तैयारियां कर सकें…

जनवरी में आएंगे ये व्रत और त्योहार

1 जनवरी- मासिक शिवरात्रि, (शनिवार)

2 जनवरी- पौष अमावस्या, (रविवार)

3 जनवरी- चंद्र दर्शन, सोमवार व्रत (सोमवार)

6 जनवरी- विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी, (गुरुवार)

8 जनवरी- षष्ठी, शनिवार

9 जनवरी- गुरु गोविंद सिंह जयंती, रविवार

10 जनवरी- दुर्गाष्टमी व्रत, सोमवार

12 जनवरी- स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस, बुधवार

13 जनवरी- पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी, गुरुवार

14 जनवरी- मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, लोहड़ी, खरमास समापन, कूर्म द्वादशी व्रत, (शुक्रवार)

15 जनवरी- शनि प्रदोष व्रत, (शनिवार)

17 जनवरी- पौष पूर्णिमा, सत्य व्रत, माघ स्नान प्रारंभ, (सोमवार)

21 जनवरी- सकट चौथ या लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, (शुक्रवार)

25 जनवरी- कालाष्टमी, (मंगलवार)

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस, (बुधवार)

28 जनवरी- षटतिला एकादशी, (शुक्रवार)

30 जनवरी- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, (रविवार)