newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

13 January Rashifal: वृषभ राशि के जातक घर में वाद-विवाद हो सकता है, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

13 January Rashifal: मीन राशि के जातक मानसिक दुख और उस उदासी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में जोखिम भरे कोई फैसले ना लें। किसी महिला मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

नई दिल्ली। आज 13 जनवरी, गुरुवार का दिन है। हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष राशि

मेष राशि के जातक किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इससे आपको आगे भी सफलता हासिल होगी। ऑफिस के काम में दूसरों की सहायता लेने से बचें। बेहतर होगा कि अपने किसी करीबी की सहायता लें। इससे आपका काम आसानी से और जल्दी पूरा होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक घर में वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बुरा वक्त जल्द ही बीत जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। अगर आप किसी तरह के डर से भाग रहे हैं तो ये आपका पीछा जरूर करेगा। आज आप बिना किसी परेशानी के साथ हर काम करेंगे। कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज आपको धन लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। आज पैसों के लेन-देन से जितना बचेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्र किसी परीक्षा फॉर्म को भर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप अपने उन करीब रिश्तेदारों के साथ भी समय बिता सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिले हो। इस समय का आज आप लुफ्त उठाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में काम अच्छा रहेगा। सीनियर आपके काम को देख कर खुश रहेंगे। आज आपका प्रमोशन हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। किसी शुभ कामों के साथ आपके आज के दिन की शुरुआत हो सकती है। मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदे वाला रहेगा। मेहनत के कारण आपको धन लाभ भी होग।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने लक्ष्य को आप आसानी से प्राप्त कर लेंगे। किसी काम में जल्दी सफलता पाने के लिए उसकी रणनीति में बदलाव लेकर आएं। इस बात का ख्याल रखें कि कुछ नया करके ही आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं। कृषि से जुड़े लोगों को फायदा होगा। काम बढ़ने से तनाव रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी जिससे आपके हर काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में बदलाव की स्थिति नजर आ रही है। इस राशि के लव मेट्स के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

astro

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक प्रेम-प्रसंग से जुड़ी कोई बाधा खत्म होगी जिससे राहत का अनुभव होगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज के दिन आपकी कोई जरूरी चीज खो भी सकती है इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक मानसिक दुख और उस उदासी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में जोखिम भरे कोई फैसले ना लें। किसी महिला मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।