
नई दिल्ली। इस साल 2023 में माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को पड़ेगी। हिंदू धर्म में इसे लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इस दिन गंगा स्नान, दान, व्रत, पूजा का काफी महत्व होता है। कहते हैं ये वही दिन है जब देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण के लिए आते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ही पवित्र नदी में स्नान करके दान करने का भी महत्व है। कहते हैं जो भी व्यक्ति माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करता है तो उसके जितने भी पाप होते हैं सभी से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा स्नान के बाद दान भी व्यक्ति को जरूर करना चाहिए। ये दान उसे पुण्य दिलाता है साथ ही उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है। आपको स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद ब्राह्मणों को भोजन और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दें। इसके अलावा किसी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को भी आप जरूरी सामान दान में दे सकते हैं। माघ पूर्णिमा पर चार ऐसी राशियां हैं जिनमें सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये चार राशि वाले जिनके लिए माघ पूर्णिमा फायदेमंद रहेगी और इन्हें क्या फायदे माघ पूर्णिमा में मिलेंगे…
मेष राशि वाले लोगों को माघ पूर्णिमा पर धन लाभ हो सकता है। इनकी कुंडली में महालक्ष्मी योग बन रहा है जो कि कभी-कभी ही बनता है। इस योग के बनने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको किसी तरह की सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। व्यापार में भी खूब बढ़ोतरी होगी। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी और जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन भी मिल सकता है। जिस दंपत्ति को संतान की इच्छा है तो उनकी इच्छा भी माघ पूर्णिमा में पूरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों के जीवन में भी माघ पूर्णिमा काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। आपके लिए धन लाभ होगा। एक तरह से देखा जाए तो खुद मा लक्ष्मी आपके घर पर चलकर आ रही है। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। आपके जीवन में जितने भी कष्ट थे वो खत्म हो जाएंगे और अब आपको हर काम में सफलता मिलेगी। जीवन आपका खुशियों से भर जाएगा। व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि के लोग भी खुश हो जाएं क्योंकि इस माघ पूर्णिमा में मां लक्ष्मी की आपके ऊपर खास कृपा बन रही है। पूर्व में किए गए प्रयासों से आपको फायदा होगा। महालक्ष्मी आपके जीवन में परिवर्तन लाने वाली हैं। जो आपने सोचा भी नहीं होगा मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में ऐसे बदलाव आएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी, समाज में आपका मान और सम्मान दोनों ही बढ़ेगा। आपको पैसों का तो फायदा होगा ही अगर आप नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भी आपको सफलता मिलेगी। संतान सुख भी मिलेगा, नौकरी में पदोन्नति भी होगी, मनचाही नौकरी भी मिलेगी। एक तरह से कहा जाए तो आपकी जितनी भी इच्छा है वो सभी पूरी होगी।
कुंभ राशि वाले लोगों को भी प्रसन्न रहने की जरूरत है क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा से इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। नया काम आप शुरू कर सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को दौगुना फायदा होगा। विदेश में जाकर नौकरी और पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो इसमें भी आपको खुशखबरी मिल सकती है। मां लक्ष्मी आपपर अपनी कृपा बनाए हुए हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके सभी काम पूरे होंगे। जो भी काम आपके रुके हुए थे वो सभी अब पूरे होंगे।