
नई दिल्ली। कुछ दिनों के बाद नए साल 2023 की शुरुआत हो रही है। नए साल में कई बदलाव होने वाले हैं। ज्योतिष में 12 राशियां होती है। इन 12 राशि वालों में से 5 राशि वालों के लिए इस आने वाले साल का पहला महीना (जनवरी) मुश्किलों भरा रहेगा। नए साल के शुरुआती महीने जनवरी में जहां एक तरफ सूर्य, शुक्र के साथ-साथ शनि ग्रह गोचर कर रहे हैं। तो वहीं, मंगल और बुध ग्रह मार्गी हो रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों को नए साल के पहले महीने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ग्रहों के बदलने का असर आपके लिए नकारात्मक रहेगा। ऐसे में आप जो भी काम करेंगे उसमें आप परेशान ही रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें और जितना हो सके खर्चों से बचे। ऑफिस जाते हैं तो अपने काम से मतलब रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भी नए साल के पहले महीने में सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि वालों को जनवरी में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान रहना पड़ेगा। परिवार में भी विवाद रह सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 2023 का जनवरी महीना कुछ खास नहीं रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको हल्का मुनाफा होगा लेकिन बाद में आपकी परेशानी बढ़ती रहेगी। इस महीने में निवेश ना ही करें तो अच्छा रहेगा। परिवार में किसी न किसी का खराब स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस नए महीने में आर्थिक रूप से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। प्यार के मामले में भी जनवरी का महीना आपको लिए समानाय ही रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस जनवरी महीने में काफी सावधान रहने की जरूरत है। करियर को लेकर खासा सावधानी बरतें और उच्च अधिकारियों से बहस न ही करें तो अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक तनाव से भी आप परेशान रह सकते हैं।