newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vrat-Tyohar List 2023: दिसंबर में आने वाले हैं ये व्रत-त्योहार, देखें फेस्टिवल की पूरी लिस्ट

Vrat-Tyohar List 2023: अगर आप जानना चाहते हैं कि साल के आखिरी महीने दिसंबर में कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं, तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं दिसंबर में पड़ने वाले फेस्टिवल का पूरा कैलेंडर…

नई दिल्ली। नवंबर का महीना खत्म होने में महज चंद दिन बचे हैं। इसके बाद साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि साल के आखिरी महीने दिसंबर में कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं, तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं दिसंबर में पड़ने वाले फेस्टिवल का पूरा कैलेंडर… ताकि आप आसानी से इन व्रत-त्योहारों के हिसाब से अपनी प्लानिंग कर सकें।

इसी महीने आएगी भैरव अष्टमी

आपको बता दें अगहन मास में ही बैकुंठ एकादशी (Vaikuntha Ekadashi 2023) आती है। इस साल ये बैकुंठ एकादशी 23 दिसंबर को पड़ेगी। तो वहीं इसी महीने कालाष्टमी (Kalashtami 2023) जिसे काल भैरव अष्टमी कहते हैं। यह भी 5 दिसंबर को पड़ेगी।

ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस

दिसंबर महीने में वैसे तो कई त्योहर आएंगे लेकिन एक फेस्टिवल जो इसे सबसे ज्यादा ख़ास बनाता है वो है ”क्रिसमस” जी हां, ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस इसी महीने आने वाला है। हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।

ये रही दिसंबर के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट

05 दिसंबर मंगलवार: कालाष्टमी, कालभैरव जयंती

08 दिसंबर शुक्रवार: उत्पन्न एकादशी

10 दिसंबर रविवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 दिसंबर सोमवार: मासिक शिवरात्रि

12 दिसंबर मंगलवार: अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत

13 दिसंबर बुधवार: हेमंत ऋतु

14 दिसंबर गुरुवार: चंद्र दर्शन

16 दिसंबर शनिवार: धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी

17 दिसंबर रविवार: विवाह पंचमी

18 दिसंबर सोमवार: सोमवार व्रत, षष्टी

20 दिसंबर बुधवार: दुर्गाष्टमी व्रत

22 दिसंबर शुक्रवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी

23 दिसंबर शनिवार: वैकुण्ठ एकादशी

24 दिसंबर रविवार: अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 दिसंबर सोमवार: क्रिसमस, रोहिणी व्रत

26 दिसंबर मंगलवार: मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा

30 दिसंबर शनिवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी

ऊपर दिए गए सभी व्रत-त्योहार आने वाले महीने दिसंबर में होने वाले त्योहार हैं। इस लिस्ट के हिसाब से अब आप अपने त्योहार की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।