newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holika Dahan 2024: भूलकर भी इनलोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना मुसीबतों से होगा सामना

Holika Dahan 2024: इस साल भी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कई ऐसे लोग हैं जिन्हें होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने अपने सबसे महान भक्त प्रह्लाद को अग्नि से बचाया था। वहीं अग्नि से न जलने का वरदान मिलने के बावजूद भी होलिका अग्नि में जलकर राख हो गई थी। होली को बुराई पर नेकी और अच्छाई का प्रतीक भी माना जाता है इसीलिए होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल भी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कई ऐसे लोग हैं जिन्हें होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

गर्भवती महिलाएं न देखें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती औरतों को होलिका की परिक्रमा या होलिका दहन नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मां और होने वाले बच्चे पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन वाले स्थान पर नकारात्मक शक्तियां व्याप्त होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए होलिका दहन अशुभ माना जाता है और उन्हें इससे दूर रखा जाता है, ताकि नकारात्मक शक्तियां भी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से दूर रह सकें।

नवविवाहिता न देखें

होलिका दहन को लेकर एक और पौराणिक मान्यता प्रचलित है जिसके अनुसार जिन स्त्रियों की नई-नई शादी हुई हो उन्हें अपनी सास के साथी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि सास-बहु के एक साथ होलिका दहन देखने से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है। ऐसे में परंपराओं के अनुसार नवविवाहित स्त्रियां अपनी पहली होली अपने मायके में ही मनाती हैं।


डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकरियों की न्युजरूमपोस्ट पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। अर्थात इसे अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।