newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2023: भूलकर भी शिवजी पर नहीं चढ़ाना चाहिए ये 1 फूल, शास्त्रों में बताई गई है वजह!

Sawan 2023: आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताएंगे जिसे अगर भोलेनाथ को चढ़ा दिया जाए तो वो क्रोधित हो जाते हैं। व्यक्ति कहा जाता है कि व्यक्ति के सभी सभी पुण्य भी खत्म हो जाते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है यह फूल जो भोलेनाथ को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए…

नई दिल्ली। सावन (Sawan 2023) का महीना पावन और पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ (Shiv Ji) की कृपा पाना आसान होता है। सावन के माह में किए गए छोटे से प्रयास भी बड़े फलदाई होते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाते हैं तो भी वो प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भक्त तरह-तरह के तरह-तरह की चीजें भोलेनाथ को चढ़ाते हैं। हालांकि शास्त्रों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे भोलेनाथ को कभी भी नहीं (Shiv Ji Puja Rules) चढ़ाना चाहिए।

Shiv Ji

आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताएंगे जिसे अगर भोलेनाथ को चढ़ा दिया जाए तो वो क्रोधित हो जाते हैं। व्यक्ति कहा जाता है कि व्यक्ति के सभी सभी पुण्य भी खत्म हो जाते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है यह फूल जो भोलेनाथ को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए…

Shiv Ji

इस फूल को भोलेनाथ की पूजा में न करें शामिल

वैसे तो भोलेनाथ बहुत भोले हैं और अपने भक्तों द्वारा चढ़ाई गई हर चीज को स्वीकार कर लेते हैं लेकिन केतकी एक ऐसा फूल है जिसे भोलेनाथ की पूजा में कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर केतकी के फूल (Ketki Ka Phool) को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है तो शिवजी क्रोधित हो जाते हैं।

Masik Shivratri

केतकी को दिया था श्राप 

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भोलेनाथ ने केतकी को झूठ बोलने के कारण श्राप दिया था। भोलेनाथ ने केतकी को श्राप देते हुए कहा था कि कभी भी उनकी पूजा में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि जब भी भोलेनाथ की पूजा की जाती है तो उसमें केतकी के फूलों को शामिल नहीं किया जाता है।